Uncategorized

भारत या पाकिस्‍तान… कहां जंग की ज्‍यादा दहशत? ये आंकड़े साफ दे रहे संकेत

भारत या पाकिस्‍तान… कहां जंग की ज्‍यादा दहशत? ये आंकड़े साफ दे रहे संकेत

नई दिल्‍ली: भारत और पाकिस्‍तान के बीच जंग के आसार बढ़ गए हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में बहुत ज्‍यादा नाराजगी है। सरकार ने पाकिस्‍तान के खिलाफ ऐक्‍शन के लिए सेना को खुली छूट दे दी है। हालांकि, जंग की दहशत पाकिस्‍तान में ज्‍यादा दिख रही है। पिछले तीन दिनों में दोनों देशों के शेयर बाजारों की चाल इसका संकेत देती है। जहां भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में शामिल बीएसई सेंसेक्‍स इन तीन दिनों में सिर्फ एक बार बुधवार को हल्‍की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, पाकिस्‍तान के इंडेक्‍स केएसई100 में तीन में से दो सत्रों के दौरान भारी बिकवाली देखी गई। भारतीय बाजार पाकिस्‍तान के साथ जंग की आशंका को बहुत ज्‍यादा तवज्‍जो नहीं दे रहे हैं।बुधवार को भी पाकिस्तान के शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। कराची स्‍टॉक एक्‍सचेंज का केएसई 100 इंडेक्स लगभग 3,200 अंक यानी 3 फीसदी भरभरा गया। यह गिरावट पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान पर सैन्‍य कार्रवाई की आशंका के कारण आई। सोमवार को भी पाकिस्‍तानी इंडेक्‍स 1.22 फीसदी लुढ़का था।

भारतीय बाजार द‍िख रहे स्‍थि‍र

इसके उलट स्थानीय शेयर बाजार दो दिनों की तेजी के बाद बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 46.14 अंक यानी 0.06 फीसदी फिसलकर 80242.24 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। इस दौरान सेंसेक्स ने 80,525.61 के ऊपरी और 79,879.15 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का भी उतार-चढ़ाव के बाद 1.75 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 24,334.20 पर बंद हुआ। कुल मिलाकर भारतीय बाजार काफी हद तक शांत रहे।

सोमवार को तो बिल्‍कुल ही उलट ट्रेंड देखने को मिला था। जहां कराची 100 में 1.22 फीसदी की गिरावट आई थी। वहीं, बीएसई सेंसेक्‍स 1006 अंक यानी 1.27 फीसदी उछला था।

तारीख बीएसई सेंसेक्स केएसई 100
30 अप्रैल, 2025 -0.06% -3.06%
29 अप्रैल, 2025 +0.09% +0.71%
28 अप्रैल, 2025 +1.27% -1.22%

व‍िदेशी न‍िवेशकों का भारत पर भरोसा कायम

विश्लेषकों के मुताबिक, भारत-पाकिस्‍तान के बीच जंग की आशंका के बावजूद विदेशी निवेशकों का भरोसा दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था पर कायम है। वे शेयरों में खरीददारी कर रहे हैं। इससे बाजार को सपोर्ट मिला और गिरावट पर लगाम लगी। वहीं, मंगलवार को बीएसई सेंसेक्‍स और केएसई 100 दोनों पॉजिटिव बंद हुए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शाम को नई दिल्ली में सैन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने सशस्त्र बलों को भारतीय प्रतिक्रिया के तरीके, लक्ष्यों और समय पर निर्णय लेने की पूरी आजादी दे दी है। बुधवार के कारोबार में डिफेंस शेयरों में तेजी रही। उन्होंने अपनी हालिया बढ़त को जारी रखा।

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पहले से ही बहुत खराब स्थिति में है। 2025 में पाकिस्तान की जीडीपी भारत की $4.2 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के दसवें हिस्से से भी कम। इसके लगभग $348.72 अरब होने का अनुमान है। राजकोषीय घाटा जीडीपी का 7.4% है, जो क्षेत्रीय औसत से लगभग दोगुना है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
NIFTY 50 
₹ 24,744.50  0.72%  
NIFTY BANK 
₹ 55,131.65  0.45%  
S&P BSE SENSEX 
₹ 81,808.43  0.75%  
RELIANCE INDUSTRIES LTD 
₹ 1,427.60  0.62%  
HDFC BANK LTD 
₹ 1,935.00  1.13%  
CIPLA LTD 
₹ 1,532.90  1.41%  
TATA MOTORS LIMITED 
₹ 717.95  0.40%  
STATE BANK OF INDIA 
₹ 806.00  0.54%  
BAJAJ FINANCE LIMITED 
₹ 9,060.00  0.46%  
BHARTI AIRTEL LIMITED 
₹ 1,855.00  0.84%  
WIPRO LTD 
₹ 253.82  1.34%  
ICICI BANK LTD. 
₹ 1,431.40  1.18%  
TATA STEEL LIMITED 
₹ 150.74  0.59%  
HINDALCO INDUSTRIES LTD 
₹ 639.95  1.84%