Markets

Stock Markets: सेंसेक्स लाल निशान में बंद, स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी टूटा, हुआ ₹3 लाख करोड़ का घाटा

Stock Markets: सेंसेक्स लाल निशान में बंद, स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी टूटा, हुआ ₹3 लाख करोड़ का घाटा

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में पिछले 2 दिनों से जारी तेजी शुक्रवार 30 अप्रैल को थम गई। सेंसेक्स 46 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी लगभग सपाट रहा। हालांकि असल गिरावट मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.72 फीसदी टूट गया। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 1.74 फीसदी लुढ़क गया। इसके चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की संपत्ति आज 3 लाख करोड़ रुपये घट गई।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 46.14 अंक या 0.057 फीसदी गिरकर 80,242.24 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 1.75 अंक या 0.0072 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 24,334.20 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹3.11 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 30 अप्रैल को घटकर 423.00 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 29 अप्रैल को 426.11 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.11 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.11 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयरों में 3.04 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद भारती एयरटेल (Bharti Airtel), सन फार्मा (Sun Pharma), पावर ग्रिड (Power Grid) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयर 0.81 फीसदी से लेकर 2.18 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के बाकी 15 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) का शेयर 5.45 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), टाटा मोटर्स (Tata Motors), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शेयरों में 1.87 फीसदी से लेकर 4.99% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

2,938 शेयर गिरावट के साथ बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,063 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 975 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,938 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 150 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 60 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 52 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex208

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। stock market news की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
NIFTY 50 
₹ 24,776.40  0.59%  
NIFTY BANK 
₹ 55,200.70  0.33%  
S&P BSE SENSEX 
₹ 81,966.51  0.56%  
RELIANCE INDUSTRIES LTD 
₹ 1,430.00  0.45%  
HDFC BANK LTD 
₹ 1,939.20  0.92%  
CIPLA LTD 
₹ 1,527.80  1.07%  
TATA MOTORS LIMITED 
₹ 719.95  0.12%  
STATE BANK OF INDIA 
₹ 805.80  0.52%  
BAJAJ FINANCE LIMITED 
₹ 9,063.00  0.49%  
BHARTI AIRTEL LIMITED 
₹ 1,857.80  0.69%  
WIPRO LTD 
₹ 253.81  1.35%  
ICICI BANK LTD. 
₹ 1,433.20  1.06%  
TATA STEEL LIMITED 
₹ 151.59  0.03%  
HINDALCO INDUSTRIES LTD 
₹ 640.30  1.79%