Markets

Vishal Mega Mart Shares: मुनाफे में 88% का उछाल, इस भाव पर शेयरों की बड़ी डील, 10% चढ़ गए भाव

Vishal Mega Mart Shares: मुनाफे में 88% का उछाल, इस भाव पर शेयरों की बड़ी डील, 10% चढ़ गए भाव

Vishal Mega Mart Shares: मार्च 2025 के धमाकेदार नतीजे पर विशाल मेगा मार्ट के शेयर आज रॉकेट बन गए। इसकी तेजी को एक बड़ी डील से भी अच्छा सपोर्ट मिला। मार्च तिमाही में विशाल मेगा मार्कट का मुनाफा 88 फीसदी बढ़ा है तो करीब 1.1 करोड़ इक्विटी शेयर यानी 0.24 फीसदी हिस्सेदारी के लेन-देन से भी शेयरों को सपोर्ट मिला। यह खरीदारी किसने की और किसने शेयरों को बेचा, इसका खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन यह खुलासा जरूर हुआ है कि ये शेयर औसतन भाव ₹116 के भाव पर बिके हैं। आज बीएसई पर यह 10% की बढ़त के साथ ₹118.35 के अपर सर्किट पर बंद हुआ है।

Vishal Mega Mart के कारोबारी नतीजे की खास बातें

सुपरमार्केट चेन विशाल मेगा मार्ट का मार्च तिमाही में कंसालिडेटेड प्रॉफिट 88 फीसदी उछलकर ₹115 करोड़, रेवेन्यू 23% बढ़कर ₹2,548 करोड़ और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 42.6% उछलकर ₹357 करोड़ पर पहुंच गया। इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन भी 12.1% से बढ़कर 14% पर पहुंच गया।

 

शेयरों को लेकर क्या है ब्रोकरेज का रुझान

विशाल मेगा मार्ट को कवर करने वाले नौ एनालिस्ट्स में से सात ने इसे खरीदारी और एक ने होल्ड तो एक ने सेल रेटिंग दी है। इसके शेयरों को लेकर मॉर्गन स्टैनले ने सबसे हाई ₹161 और सबसे कम बर्न्स्टीन ने ₹90 का टारगेट दिया है। अब एक साल में शेयरों के चाल की बात करें को विशाल मेगा मार्ट के शेयर 4 फरवरी 2025 को 126.85 रुपये पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और इस हाई लेवल से एक महीने से भी कम समय में यह 24 फीसदी से अधिक फिसलकर 28 फरवरी 2025 को 96.05 रुपये के भाव पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। निचले स्तर पर शेयर संभले और खरीदारी के दम पर 23 फीसदी से अधिक रिकवर हुए लेकिन अब भी एक साल के हाई से यह करीब 8 फीसदी डाउनसाइड है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
NIFTY 50 
₹ 24,776.40  0.59%  
NIFTY BANK 
₹ 55,200.70  0.33%  
S&P BSE SENSEX 
₹ 81,966.51  0.56%  
RELIANCE INDUSTRIES LTD 
₹ 1,430.00  0.45%  
HDFC BANK LTD 
₹ 1,939.20  0.92%  
CIPLA LTD 
₹ 1,527.80  1.07%  
TATA MOTORS LIMITED 
₹ 719.95  0.12%  
STATE BANK OF INDIA 
₹ 805.80  0.52%  
BAJAJ FINANCE LIMITED 
₹ 9,063.00  0.49%  
BHARTI AIRTEL LIMITED 
₹ 1,857.80  0.69%  
WIPRO LTD 
₹ 253.81  1.35%  
ICICI BANK LTD. 
₹ 1,433.20  1.06%  
TATA STEEL LIMITED 
₹ 151.59  0.03%  
HINDALCO INDUSTRIES LTD 
₹ 640.30  1.79%