Uncategorized

Dividend Stock: UltraTech Cement का प्रॉफिट 10% बढ़कर ₹2482 पर, आय 13% बढ़ी; 775% का डिविडेंड देगी कंपनी

Dividend Stock: UltraTech Cement का प्रॉफिट 10% बढ़कर ₹2482 पर, आय 13% बढ़ी; 775% का डिविडेंड देगी कंपनी

 

Ultratech Cement Share Price: दिग्गज सीमेंट कंपनी UltraTech Cement ने मार्च तिमाही (Q4FY25) के नतीजों में अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया है. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर ₹2259 करोड़ से बढ़कर ₹2482 करोड़ पहुंच गया, जो स्ट्रीट के ₹2440 करोड़ अनुमान से बेहतर रहा.

कंपनी की कंसोलिडेटेड आय भी YoY आधार पर 13% बढ़कर ₹23,063 करोड़ रही, जबकि बाजार का अनुमान ₹23,040 करोड़ था. वहीं, कामकाजी मुनाफा (EBITDA) बढ़कर ₹4618 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹4114 करोड़ से अधिक है. हालांकि EBITDA मार्जिन हल्की गिरावट के साथ 20.1% से घटकर 20% रह गया.

Ultratech Cement के नतीजों के हाइलाइट्स

    • कुल सेल्स वॉल्यूम में 17% की शानदार ग्रोथ देखने को मिली (Kesoram और India Cements के योगदान सहित).

 

    • ग्रे सीमेंट रियलाइजेशन में तिमाही आधार पर 1.6% की बढ़त.

 

    • घरेलू ऑपरेटिंग EBITDA प्रति टन ₹1270 रहा, जो YoY ₹84/टन और QoQ ₹305/टन की बढ़त है.

 

    • ट्रेड वॉल्यूम में 7.2% YoY ग्रोथ दर्ज हुई.

 

    • ग्रीन पावर मिक्स 35.7% तक पहुंचा, कंपनी की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 1.02 GW और WHRS क्षमता 342 MW हो गई है.

 

    • UBS आउटलेट्स की संख्या बढ़कर 4,615 हुई, जो अब घरेलू ग्रे सीमेंट बिक्री का 21.3% योगदान दे रहे हैं.

 

    • घरेलू बिक्री वॉल्यूम में 9% YoY और 28% QoQ की वृद्धि.

 

    • तिमाही के दौरान औसत क्षमता उपयोग 73% रहा, जिसमें लगातार सुधार देखा गया.

 

    • मार्च 2025 में ऑपरेटिंग EBITDA ब्रेक-ईवन हासिल किया गया.

 

    • अधिग्रहण के बाद कंपनी का औसत ब्याज दर 3.76% घटी.

 

    • कारोबार प्रबंधन के लिए SAP सिस्टम्स का सफलतापूर्वक रोलआउट.

 

    • अगले दो वर्षों में ₹1500 करोड़ के कैपेक्स की योजना; इसका पॉजिटिव असर FY27 की चौथी तिमाही से दिखने की उम्मीद है.

 

Ultratech Cement Dividend

UltraTech ने निवेशकों को डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है. 10 रुपये के फेस वैल्यू पर निवेशकों को ₹77.5 प्रति शेयर यानी 775% का डिविडेंड मिलेगा. फाइलिंग में बताया गया कि कंपनी AGM (एनुअल जनरल मीटिंग) और रिकॉर्ड डेट की घोषणा अलग से करेगी.

अगर शेयर की बात करें तो आज Ultratech Cement Share Price 0.89% गिरकर 12,128 रुपये के भाव पर बंद हुआ है. शेयर पिछले 1 महीने में 5 पर्सेंट और 6 महीनों में 9 पर्सेंट ऊपर है. 1 साल में इसमें 21 पर्सेंट की तेजी दर्ज हुई है और पिछले 5 सालों में शेयर 243 पर्सेंट ऊपर चढ़ा है.

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
NIFTY 50 
₹ 24,864.05  3.57%  
NIFTY BANK 
₹ 55,233.50  3.06%  
S&P BSE SENSEX 
₹ 82,429.90  3.74%  
RELIANCE INDUSTRIES LTD 
₹ 1,436.50  4.31%  
HDFC BANK LTD 
₹ 1,957.20  3.57%  
CIPLA LTD 
₹ 1,511.60  2.14%  
TATA MOTORS LIMITED 
₹ 720.80  1.74%  
STATE BANK OF INDIA 
₹ 801.65  2.87%  
BAJAJ FINANCE LIMITED 
₹ 9,018.50  4.37%  
BHARTI AIRTEL LIMITED 
₹ 1,870.80  1.21%  
WIPRO LTD 
₹ 257.28  6.31%  
ICICI BANK LTD. 
₹ 1,448.50  4.29%  
TATA STEEL LIMITED 
₹ 151.63  6.20%  
HINDALCO INDUSTRIES LTD 
₹ 651.95  3.95%