बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करने के लिए Prime Securities के Managing Director एन जयकुमार मौजूद हैं, जिनके पास कैपिटल मार्केट में कई दशक का अनुभव है। एन जयकुमार इकोनॉमी, इक्विटी रिसर्च और वेल्थ मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। आइये जानते हैं कि मौजूदा मार्केट में उनकी क्या रणनीति है
चीन की पॉलिसी पर खास भरोसा नहीं रहता है। ट्रंप कभी टैरिफ लगाते हैं, कभी हटाते हैं। टैरिफ वॉर से भारत को फायदा हो सकता है। जवाबी टैरिफ से भी भारत को फायदा होगा। ट्रंप की पॉलिसी के चलते दुनिया में ट्रेड ब्लॉक बन सकते हैं। ट्रंप की बयानों से यूरोप एकजुट हुआ है। इस सबका अगले 3-4 साल में भारत को अच्छा फायदा मिल सकता है। ये राय है Prime Securities के Managing Director एन जयकुमार की। इनके पास कैपिटल मार्केट में कई दशक का अनुभव है। एन जयकुमार इकोनॉमी, इक्विटी रिसर्च और वेल्थ मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। एन जयकुमार के सफर पर नजर डालें तो ये 1993 में प्राइम सिक्योरिटीज में शामिल हुए। इसके अलावा ये सिटीबैंक के इन्वेस्टमेंट बैंकिंग ग्रुप के प्रमुख भी रहे हैं। एन जयकुमार IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग और IIM अहमदाबाद से MBA हैं।
2-4 हफ्ते में लौट सकती है FIIs की खरीदारी, FMCG शेयरों में रिलीफ रैली संभव
एन जयकुमार की राय है कि अगले 2-4 हफ्ते में FIIs की खरीदारी लौट सकती है। टेक्नोलॉजी स्पेस में AI के चलते बड़ा बदलाव आ सकता है। AI के चलते बड़ा जॉबलॉस हो सकता है। फार्मा का वेटेज और बढ़ सकता है। आगे बैंकिंग, IT और फार्मा में एक्शन बढ़ सकता है। आगे सरकारी खर्च बढ़ने का असर दिखेगा पहली तिमाही के आसपास कंजम्प्शन में बढ़ोतरी दिख सकती है। इसके चलते FMCG शेयरों में रिलीफ रैली संभव है। लेकिन ज्यादा तेजी नहीं आएगी। उन्होंने आगे कहा कि FMCG का वैल्युएशन कम, लेकिन ग्रोथ के हिसाब से वैल्युएशन वाजिब नहीं हुआ है।
बैंक निफ्टी का प्रदर्शन हो सकता है बेहतर, आगे घट सकती नए IPO की संख्या
एन जयकुमार ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी का प्रदर्शन बेहतर हो सकता है। सरकार का खर्च पिछले 1-2 महीनें में बढ़ा है तो कंज्मप्शन में थोड़ी तेजी दिख सकती है। एक से डेढ़ साल में डॉलर इंडेक्स घटकर 90 तक आ सकता है। उन्होंने आगे कहा कि कई कारणों से बाजार का वॉल्यूम गिरा है। नए IPO घटने से कैपिटल मार्केट कंपनी पर असर संभव है। आगे नए IPO की संख्या घट सकती है।
