Tata Group की टॉप कंपनियां
Tata Group की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी TCS (Tata Consultancy Services) बनी हुई है, जिसका कुल बाजार मूल्य ₹12.84 लाख करोड़ है। इसके बाद Titan Company ₹2.74 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि Tata Motors ₹2.35 लाख करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर है। Tata Steel अब चौथे पायदान पर पहुंच गई है, जिसने Trent को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा, Tata Group की अन्य प्रमुख कंपनियों में Tata Power, Indian Hotels, Tata Consumer Products, Voltas, Tata Communications, Tata Elxsi और Tata Technologies जैसी कंपनियां शामिल हैं।
Tata Steel के शेयरों में तेजी
Tata Steel के शेयर आज ₹151.55 पर बंद हुए, जो पिछले बंद भाव से 0.80% अधिक है। कारोबार के दौरान शेयर ने ₹152.45 का हाई और ₹149.40 का लो छुआ। पिछले एक महीने में शेयर 9.58%, तीन महीने में 2.23% का रिटर्न दिया है।
Trent Ltd के शेयरों में गिरावट
Trent Ltd, जो Tata Group की एक प्रमुख रिटेल कंपनी है, इस साल अब तक 29.29% का नुकसान झेल चुकी है। शुक्रवार को इसके शेयर ₹4997.35 पर बंद हुए, जो पिछले बंद भाव से 1.40% कम है। पिछले तीन महीनों में Trent के शेयर 28.61% गिर चुके हैं, जबकि छह महीनों में इसमें 29.54% की गिरावट देखी गई है। हालांकि, बीते एक साल में कंपनी के शेयरों ने 26.47% की बढ़त दर्ज की है, जबकि दो साल में 277.13% और तीन साल में 369.39% का शानदार उछाल आया है।
