बाजार में गैप-अप टिक नहीं पाया। निफ्टी ऊपरी स्तरों से 100 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 22300 के करीब पहुंचा है। HDFC BANK, भारती, ITC और ICICI बैंक ने दबाव बनाया है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।
अनुज सिंघल ने कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक में कल अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिला। डेली चार्ट पर 20 DEMA पार करने में कामयाब रहा। साढ़े तीन साल का चैनल भी पार करने के कगार पर है। पिछले 4 दिनों से औसतन 75% डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिल रहा ह। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई।
अनुज सिंघल चोलामंडल फाइनेंस शेयर अच्छे मोमेंटम में है। 200 DMA के सपोर्ट पर अच्छी खरीदारी रही। 20 DEMA के ऊपर बंद होने में भी कामयाब है। पिछले दो दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही। RBI की ओर से लिक्विडिटी बढ़ाने से फायदा होगा।
फोकस में OMCs (GREEN)
अनुज सिंघल ने कहा कि HPCL, BPCL, IOC पर फोकस रखें। कच्चा तेल $70 डॉलर के नीचे आया। कच्चे तेल का भाव 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा। इंट्रा डे में भाव दिसंबर 2021 के स्तर पर भी पहुंचे। सिटीग्रुप ने कहा कि ब्रेंट में $60 प्रति बैरल तक गिरावट संभव है। क्रूड में गिरावट से OMCs के मार्जिन सुधरते हैं।
फोकस में पेंट, एयरलाइंस (GREEN)
अनुज सिंघल ने कहा कि एशियन पेंट्स, पिडिलाइट, इंटरग्लोबल एविएशन पर फोकस रखें। क्रूड में नरमी तीनों कंपनियों के लिए बेहद पॉजिटिव है। पेंट कंपनियों की लागत में क्रूड डेरिवेटिव का हिस्सा 25-30% है। क्रूड के दाम घटने से पेंट कंपनियों के मार्जिन सुधरते हैं। एयरलाइंस की लागत में क्रूड की हिस्सेदारी 40-45% है। सस्ता क्रूड एयरलाइंस के लिए बेहद पॉजिटिव है।
(डिस्क्लेमर: stock market news पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को stock market news की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
