ब्रोकरेज हाउस एक्सिस सिक्युरिटीज (Axis Securities) के अनुसार, बाजार में अस्थिरता के कारण ब्रोडर मार्केट ने फरवरी के दौरान अधिक सतर्क रुख अपनाया। मिड और स्मॉल कैप में क्रमशः 11% और 13% की गिरावट आई, जबकि नाइटी-50 में फरवरी के दौरान मासिक आधार 6% की गिरावट आई। ब्रोकरेज ने मार्च महीने के लिए अपनी रिपोर्ट में कहा कि सेक्टर और स्टाइल इंडेक्सिस का मिलाजुला प्रदर्शन बाजार में कुछ हद तक बदलाव की ओर इशारा करता है।
ब्रोकरेज का कहना है कि 2024 में मजबूत प्रदर्शन देने के बाद ब्रोडर इक्विटी मार्केट में जनवरी और फरवरी में नरमी देखी गई। पिछले दो महीनों में लार्ज कैप की तुलना में ब्रोडर मार्केट में ज्यादा करेक्शन देखा गया। इस करेक्शन के बीच बाजार ने हाल ही में 28 फरवरी, 2025 को 22,125 का निचला स्तर बनाया। इस तरह यह अपने हाई से लगभग 16% का करेक्शन है। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स समेत ब्रोडर इंडेक्स में हाई से क्रमशः 21% और 25% की गिरावट आ चुकी है।
बाजार में कमजोर सेंटीमेंट्स के बीच ब्रोकरेज ने मार्च महीने के लिए अपने टॉप पिक्स को बनाए रखा है। साथ ही बेहतर क्वालिटी वाली वाले चुनिंदा कंपनियों के स्टॉक्स पर फोकस करने की सलाह दी है।
Nifty Outlook: दिसंबर 2025 में 27,000 टच कर सकता है निफ्टी
ब्रोकरेज ने बुल मामले में निफ्टी का वैल्यू 21x पर रखा है। यह दिसंबर 2025 में 27,000 के लक्ष्य के बराबर है। ब्रोकरेज ने बुल केस की स्थिति गोल्डीलॉक्स परिदृश्य (Goldilocks scenario) के आधार पर दी है। यह एक ऐसी स्थिति है जहां अर्थव्यवस्था स्टेबल होती है और बिना बहुत अधिक कमजोरी या तेजी के लगातार बढ़ रही होती है।
ब्रोकरेज ने कहा कि बाजार ट्रम्प के कार्यकाल के तहत 2025 में ग्लोबल ग्रोथ आउटलुक पर उत्सुकता से नजर रख रहा है। इसके अलावा निजी कैपेक्स, जो पिछले कई वर्षों से सुस्त है, को नीतिगत निरंतरता की उम्मीद के साथ आगामी वर्षों में बहुत जरूरी धक्का मिलने की उम्मीद है।
वहीं, बीयर केस में निफ्टी के लिए दिसंबर 2025 तक का लेवल 22,000 (value NIFTY at 17x) है। ब्रोकरेज का मानना है कि ट्रम्प शासन में नीतिगत बदलाव की संभावना के चलते बाजार एवरेज से ऊपर के वैल्यूएशन पर कारोबार करेगा। इसके अलावा महंगाई विकसित देशों के लिए चुनौती बनी रह सकती है।
Large Cap Stocks Pick
कंपनी का नाम | CMP | टारगेट प्राइस | अपसाइड |
ICICI Bank Ltd | 1,204 | 1500 | 25% |
State Bank of India | 689 | 1,025 | 49% |
Varun Beverages Ltd | 436 | 600 | 38% |
HDFC Bank Ltd | 1,732 | 2000 | 15% |
Bharti Airtel Ltd | 1,570 | 1900 | 21% |
Cholamandalam Investment | 1,401 | 1,650 | 18% |
HCL Technologies Ltd | 1,575 | 2175 | 38% |
Hero MotoCorp Ltd. | 3,681 | 5,285 | 44% |
Trent Ltd. | 4,852 | 6,570 | 35% |
Midcap Stocks Pick
कंपनी नाम | CMP | टारगेट प्राइस | अपसाइड |
Lupin Ltd | 1,905 | 2,500 | 31% |
Dalmia Bharat Ltd | 1,690 | 2,040 | 21% |
Prestige Estates Projects | 1,127 | 1,820 | 62% |
Max Healthcare Institute | 978 | 1,315 | 34% |
The Indian Hotels Company | 716 | 950 | 33% |
Prestige Estates Projects | 1,127 | 1820 | 62% |
Small cap Stocks Pick
कंपनी नाम | CMP | टारगेट प्राइस | अपसाइड |
Healthcare Global Enterprises | 502 | 575 | 15% |
(CMP: 28 फरवरी 2025)
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
