Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल निफ्टी ने शानदार मौका और बढ़िया क्लोजिंग दिया। कल की FIIs की बिकवाली डराने वाली लेकिन F&O में बड़ी खरीदारी की। FIIs ने कल शॉर्ट कवर किए और लॉन्ग पोजीशन जोड़ी रही। आज मंगलवार, मतलब सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी का दिन है। हमारी रणनीति रही है पोजीशनल लॉन्ग रहें और 22,300 का SL लगाएं। आज पोजीशनल ट्रेडर्स को एक अहम फैसला लेना होगा। निफ्टी गैपअप के साथ 22,600 के 20 DEMA के ऊपर खुलने के संकेत दे रहा है।
अनुज सिंघल ने कहा कि 22,750-22,800 का जोन बहुत बड़ा रजिस्टेंस है। 22,800 पर नहीं रुके तो 23,500-24,000 का रास्ता खुलेगा। लेकिन 22,800 पर रैली फेल हुई तो नेगेटिव होगा। लेकिन जो भी हो, एक बात अब साफ है। बाजार 6 महीने से चली आ रही गिरावट के ट्रेंड को खत्म करने जा रहा है।
बाजार: शानदार महीना
अनुज सिंघल ने कहा कि ये महीना निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए शानदार रहा है। निफ्टी भले ही सिर्फ 1.7% चला है, लेकिन रैली उससे बड़ी है। निफ्टी के 22 शेयरों में 4-14% की रैली हुई है। इसके उलट, सिर्फ 5 शेयरों में 4% से ज्यादा गिरावट है। निफ्टी IT के अलावा बाकी सभी सेक्टर्स में अच्छी रैली हुई है। अब मिडकैप और स्मॉलकैप ने भी चलना शुरू किया है। ऐसा लग रहा है कि बाजार में भाव गिरने का सिलसिला खत्म हो गया है। इस रैली में शायद ही कोई हिस्सा ले पाया हो। ये रैली शायद इसी तरह आगे भी जारी रहेगी।
बाजार: फिर क्या हो रणनीति?
अनुज सिंघल ने कहा कि एक नजर रखें ट्रंप पर और एक घरेलू संकेतों पर है। अमेरिका में कंज्यूमर डाटा मजबूती दिखा रहा है। डाटा दिखा रहा है कि अमेरिका वास्तव में मंदी में नहीं जा रहा है। अगर ऐसा है तो IT में बड़ी शॉर्ट कवरिंग आ सकती है। घरेलू स्तर पर, M&A एक्टिविटी बढ़ रही है। बजाज एलायंज की हिस्सेदारी को बाजाज फिनसर्व खरीद रहा है। मणप्पुरम बोर्ड M&A डील के लिए मिल रहा है। पिछले हफ्ते, ब्लैकस्टोन ने कोल्टे पाटिल में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी रही। जिनके पास पैसा है वे अब एसेट्स खरीद रहे हैं। यही शेयर बाजार का भी दस्तूर है। जिन्होंने गिरावट में पैसा बचाया अब वो खरीद रहे हैं। अपने ट्रेलिंग SL को अब रोज ऊपर लाते रहें। एक रणनीति है, पिछले दिन के निचले स्तर पर SL को लाते रहें।
निफ्टी पर रणनीति
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 22,600-22,650 (20 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 22,750-22,800 (पिछली दीवार) पर है। पहला सपोर्ट 22,450-22,500 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 22,350-22,400 (हाल का निचला स्तर) पर है। 22,750 रिजेक्ट हुआ तो बेचें और इसके लिए 22,800 का स्टॉपलॉस लगाए। खरीदारी का जोन 22,450-22,500 पर है और इसके लिए 22,350 का स्टॉपलॉस लगाए।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
अनुज सिंघल ने कहा कि पहला रजिस्टेंस 48,550-48,600 (20 DEMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 48,800-49,000 (ऑप्शन जोन) पर है। पहला सपोर्ट 48,300-48,400 (10 DEMA) पर है। बड़ा सपोर्ट 48,000-48,200 (ऑप्शन जोन) पर है। निफ्टी बैंक में पोजीशनल खरीदारी करें और स्टॉपलॉस 47,800 पर लगाए। अब निफ्टी बैंक के SL को 48,200 पर लाएं। खरीदारी का जोन 48,300-48,400 पर है और इसके लिए 48,200 का स्टॉपलॉस लगाए।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
