Uncategorized

सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 73,828 पर बंद: निफ्टी 73 अंक नीचे 22,397 पर आया, रियल्टी और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

 

मुंबई4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

आज यानी गुरुवार (13 मार्च) को सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 73,828 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 73 अंक की गिरावट रही, ये 22,397 के स्तर पर बंद हुआ।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 8 में तेजी और 22 में गिरावट रही। स्टेट बैंक, ICICI बैंक और पावरग्रीड के शेयर में तेजी जबकि टाटा मोटर्स में 2.0%, इंडसइंड बैंक में 1.78% और जोमैटो में 1.34% की गिरावट रही।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 12 में तेजी, जबकि 38 में गिरावट रही। NSE के रियल्टी में 1.83%, मीडिया में 1.50% और ऑटो सेक्टर में 1.10% की गिरावट रही।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.079%, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.58% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.39% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
  • 12 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,627.61 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,510.35 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 12 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.20% गिरकर 41,350 पर बंद हुआ। S&P 500 0.49% चढ़कर 5,599 पर और नैस्डेक कंपोजिट 1.22% ऊपर 17,648 के स्तर पर बंद हुआ।

बुधवार शेयर बाजार में रही थी मामूली गिरावट

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन (बुधवार, 12 मार्च) को सेंसेक्स 72 अंक गिरकर 74,029 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 27 अंक की गिरावट रही, ये 22,470 के स्तर पर बंद हुआ।

मंगलवार की बड़ी गिरावट (27%) के बाद इंडसइंड बैंक के शेयर में 4.42% की तेजी रही। टाटा मोटर्स में 3.19% और कोटक बैंक में 2.37% की तेजी रही। वहीं, इंफोसिस में 4.18%, टेक महिंद्रा में 2.80% और नेस्ले इंडिया में 2.43% की गिरावट रही।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी और 31 में गिरावट रही। NSE के आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.91%, मीडिया में 1.53%, रियल्टी में 1.65 और सरकारी बैंक में 1.08% की गिरावट रही। प्राइवेट बैंक और फार्मा सेक्टर में मामूली तेजी रही।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top