Markets

Stock Market: शेयर बाजार में तेज उठापटक, सेंसेक्स दिन के हाई से 620 अंक टूटा, निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: शेयर बाजार में आज 10 मार्च को जोरदार उठापटक देखने को मिली। दिन के अधिकतर समय हरे निशान में कारोबार करने के बाद, आखिरी घंटे में हुई जोरदार बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अंत में लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स दिन के हाई से 620 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी 22,500 के नीचे बंद हुआ। इसके चलते निवेशकों के शेयर बाजार में करीब 5 लाख करोड़ रुपये डूब गए। छोटे और मझोले शेयरों में भी और भी तेज गिरावट देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.46 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.11 फीसदी टूटकर बंद हुआ। FMCG को छोड़कर निफ्टी के बाकी सभी 12 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 217.41 अंक या 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 74,115.17 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 92.20 अंक या 0.41 फीसदी नीचे आकर 22,460.30 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹4.92 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 10 मार्च को घटकर 393.37 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 7 मार्च को 398.29 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.92 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.92 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

 

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 8 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में 2.85 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), इंफोसिस (Infosys), नेस्ले इंडिया (Nestle India) और एशियन पेंट (Asian Paint) के शेयर 0.45 फीसदी से लेकर 1.97 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 22 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) का शेयर 3.86 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं जोमैटो (Zomato), लार्सन एंड टुब्रो (L&T), टाइटन (Titan) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में 0.97 फीसदी से लेकर 2.58% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

2,879 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,229 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,202 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,879 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 148 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 75 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 129 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex176f

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top