IPO

IPOs This Week: 10 मार्च से शुरू सप्ताह में भी सुस्त रहेगा IPO मार्केट, केवल 3 नए इश्यू होंगे ओपन

IPOs This Week: IPO मार्केट में फिलहाल मंदी छाई हुई है। इस साल अब तक BSE मेनबोर्ड पर केवल 10 IPO आए हैं। 2024 में यह आंकड़ा 90, 2023 में 59 और 2022 में 38 था। 10 मार्च से शुरू हो रहे नए सप्ताह में भी IPO मार्केट सुस्त ही रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि केवल 3 नए पब्लिक इश्यूज की ओपनिंग हो रही है। तीनों ही SME सेगमेंट के हैं। साथ ही पहले से खुला कोई IPO भी नहीं है।

जहां तक नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात है तो नए सप्ताह में केवल एक कंपनी शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करने जा रही है। वह भी SME सेगमेंट से ही है। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल…

PDP Shipping IPO: 12.65 करोड़ रुपये का यह इश्यू 10 मार्च को खुलेगा और 12 मार्च को बंद होगा। इसमें 135 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पैसे लगाए जा सकेंगे। लॉट साइज 1000 है। कंपनी के शेयर BSE SME पर 18 मार्च को लिस्ट होंगे। IPO में 9.37 लाख नए शेयर जारी होने वाले हैं।

 

Super Iron Foundry IPO: इस इश्यू का साइज 68.05 करोड़ रुपये है। ओपनिंग 11 मार्च को होगी और इश्यू 13 मार्च को बंद होगा। इसके बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 19 मार्च को हो सकती है। IPO में बोली लगाने के लिए 108 रुपये प्रति शेयर का भाव फिक्स किया गया है। लॉट साइज 1200 है। IPO में 63.01 लाख नए शेयर जारी होंगे।

Paradeep Parivahan IPO: 44.86 करोड़ रुपये साइज का यह इश्यू 17 मार्च को ओपन होगा। इसमें 93-98 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में बोली लगा सकते हैं। लॉट साइज 1200 है। IPO 19 मार्च को बंद होगा। इसके बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 24 मार्च को हो सकती है। इस इश्यू में 45.78 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे।

इस कंपनी की होगी लिस्टिंग

नए सप्ताह में लिस्ट होने वाली एक कंपनी NAPS Global India है। इसके शेयर BSE SME पर 11 मार्च 2025 को लिस्ट हो सकते हैं। 11.88 करोड़ रुपये का इश्यू 4 मार्च को खुलकर 6 मार्च को बंद हुआ था। इसे कुल 1.19 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top