Uncategorized

Stock Market Today: आज भारतीय शेयर बाजार संभलेगा या और गिरेगा? वॉल स्ट्रीट की कमजोरी से बढ़ी चिंता

Stock Market Today 11 March 2025: अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का ट्रैक करते हुए मंगलवार (11 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार के लाल निशान में खुलने की उम्मीद है। गिफ्टी निफ्टी भी इस तरफ ही इशारा कर रहा है। सुबह 7: 15 बजे गिफ्ट निफ्टी 135 अंक यानी 0.60% की गिरावट के साथ 22,359.50 पर ट्रेड कर रहा था।

इस बीच आज निवेशकों की नजर इंडसइंड बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंदुस्तान जिंक, आदित्य बिड़ला कैपिटल, एमएसटीसी, अशोका बिल्डकॉन, थर्मैक्स, इंडियन बैंक और साइनजीन इंटरनेशनल के शेयरों पर रहेगी।

अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट

कल रात अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोंस 900 अंक लुढ़का, S&P 500 में 3% और नैस्डैक 4% की गिरावट आई।

सोमवार (10 मार्च) को टेक शेयरों पर आधारित नैस्डैक में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। यह 4% टूटकर लगभग छह महीने के निचले स्तर पर आ गया। गिरावट की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों को लेकर मंदी की आशंका बताई जा रही है।

बेंचमार्क S&P 500 फरवरी के उच्च स्तर से अब तक 8% से ज्यादा गिर चुका है। वहीं, नैस्डैक पिछले हफ्ते करेक्शन जोन में पहुंच गया था, क्योंकि यह दिसंबर में बने अपने ऑल-टाइम हाई से 10% से ज्यादा टूट चुका है।

Also read: Defensive funds: गिरावट में डटे रहे ये फंड्स, क्या आगे देंगे दमदार रिटर्न? जानें निवेशकों के लिए क्या है सही स्ट्रैटेजी

एशियाई बाजार भी लाल निशान में

मंगलवार (11 मार्च) को एशियाई शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ खुले। क्योंकि अमेरिकी बाजारों में गिरावट का असर यहां भी दिखा। आज शुरुआती कारोबार में अधिकांश इंडेक्स लाल निशान में रहे। ऑस्ट्रेलिया, जापान और दक्षिण कोरिया के शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई। जापान का टॉपिक्स इंडेक्स 1.9% गिरा और ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 1.3% टूटा।

पिछले सत्र में कैसी रही थी बाजार की चाल?

पिछले कारोबारी सत्र में हल्की बढ़त के साथ सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद, बाजार शुरुआती बढ़त बनाए रखने में नाकाम रहा और गिरावट लेकर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 217.41 (0.29%) अंक गिरकर 74,115.17 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 92.20 (0.41%) अंक गिरकर 22,460.30 पर बंद हुआ।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top