Uncategorized

घरेलू वेज थाली फरवरी में 1% सस्ती हुई: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X डाउन हुआ, मस्क ने कहा- साइबर अटैक हुआ; रुपया रिकॉर्ड ऑल टाइम लो पर

 

नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर वेजिटेरियन थाली से जुड़ी रही। भारत में एक घरेलू वेजिटेरियन थाली की कीमत फरवरी में (सालाना आधार पर) 1% घटकर 27.2 रुपए हो गई। पिछले साल फरवरी 2024 में वेज थाली की कीमत 27.5 रुपए थी।

 

वहीं, इलॉन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) सोमवार को तीन बार डाउन हुआ। इससे दुनियाभर के यूजर्स परेशान हुए। मस्क ने X पर पोस्ट कर बताया कि, हम पर साइबर अटैक हुआ है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • टोयोटा इलेक्ट्रिक कूपे SUV रिवील होगी।
  • शाओमी 15 स्मार्टफोन सीरीज और iQOO Neo 10R स्मार्टफोन लॉन्च होगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. फरवरी में घरेलू वेज थाली की कीमत 1% घटी:टमाटर-LPG के दाम घटने का असर; नॉन-वेज थाली सालाना आधार पर 6% महंगी

भारत में एक घरेलू वेजिटेरियन थाली की कीमत फरवरी में (सालाना आधार पर) 1% घटकर 27.2 रुपए हो गई। पिछले साल फरवरी 2024 में वेज थाली की कीमत 27.5 रुपए थी। कैपिटल मार्केट कंपनी क्रिसिल ने अपने फूड प्लेट कॉस्ट के मंथली इंडिकेटर में इस बात की जानकारी दी।

2. मस्क का दावा, साइबर अटैक से X डाउन हुआ:किसी बड़े संगठन का हाथ; 3 घंटे ज्यादा डाउन रहा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, यूजर एक्सेस नहीं कर पाए

इलॉन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) सोमवार को तीन बार डाउन हुआ। इससे दुनियाभर के यूजर्स परेशान हुए।

पहली बार दोपहर 3:30 बजे के आसपास आधे घंटे के लिए डाउन हुआ। फिर शाम को 7 बजे से एक घंटे डाउन रहा। इसके बाद रात 8:30 से 10:30 बजे तक बंद रहा।

3. रुपया रिकॉर्ड ऑल टाइम लो पर:डॉलर के मुकाबले 38 पैसे गिरकर 87.33 पर आया, विदेशी वस्तुएं महंगी होंगी

रुपया सोमवार (10 मार्च) को अपने रिकॉर्ड ऑल टाइम लो पर आ गया है। इसमें अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे की गिरावट है और यह 87.33 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया है। ये मार्च महीने में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है।

4. जिरोधा फंड हाउस ने सिल्वर ETF का NFO लॉन्च किया:18 मार्च तक कर सकते हैं अप्लाई, मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹1,000

जिरोधा फंड हाउस का नया ‘सिल्वर ETF’ आज से सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया है। इस NFO यानी न्यू फंड ऑफर के लिए इन्वेस्टर्स 18 मार्च तक अप्लाई कर सकेंगे।

5. ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 5.61% गिरा:कंपनी के शोरूम्स पर छापेमारी, ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने व्हीकल्स जब्त किए

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मेकर ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शोरूम्स पर छापेमारी की खबरों के बाद सोमवार को कंपनी का शेयर 5.61% गिर गया। ये 3 रुपए नीचे 53.36 रुपए पर बंद हुआ।

इस महीने बंद हो रहीं 5 खास डिपॉजिट स्कीम:SBI, आईडीबीआई और इंडियन बैंक की स्कीम शामिल, मिल रहा 8.05% तक का ब्याज

इस महीने यानी मार्च में कई स्पेशल डिपॉजिट स्कीम्स में निवेश का आखिरी मौका रहेगा। 31 मार्च 2025 को ‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट’ और SBI ‘अमृत कलश’ डिपॉजिट स्कीम सहित 5 स्पेशल डिपॉजिट स्कीम्स खत्म हो रही हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

 

खबरें और भी हैं…

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top