Uncategorized

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट: निफ्टी भी 70 अंक गिरा, ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

 

सेंसेक्स आज यानी 20 फरवरी को 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,640 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 70 अंक की गिरावट है, ये 22,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में गिरावट और 21 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.03% की गिरावट है।

विदेशी निवेशकों ने ₹1,881.30 करोड़ के शेयर बेचे

  • एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.39% की गिरावट है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.48% की गिरावट और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.16% की गिरावट है।
  • 19 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,881.30 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 1,957.74 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 19 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.16% की तेजी के साथ 44,627 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.24% चढ़कर 6,144 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.075% चढ़ा।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले कल यानी 19 फरवरी को सेंसेक्स 28 अंक की गिरावट के साथ 75,939 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 12 अंक की गिरावट रही, ये 22,932 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉलकैप 1,071 चढ़कर 45,455 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में गिरावट और 25 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.30% की गिरावट थी।

Source link

जिनके किसी भी दवाई लगाने से दाद नही मिट रहे हो तो आज ही खुजलीन दवाई आर्डर करे, कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध। ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करे।
जिनके किसी भी दवाई लगाने से दाद नही मिट रहे हो तो आज ही खुजलीन दवाई आर्डर करे, कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध। ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करे।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top