Stock Market : सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा निफ्टी 17 दिनों में चौथी बार 22,800 के नीचे आया। हर बार निफ्टी ने क्लोजिंग में 22,800 बचाया।
दिन निचला स्तर बंद हुआ
जनवरी 27 22,786 22,829
फरवरी 12 22,798 23,045
फरवरी 14 22,774 22,929
फरवरी 17 22,725 22,959
एक लेवल अगर इतनी बार टेस्ट होगा तो आखिर में टूटने का खतरा है। अगर टूटा तो 21,800-22,000 का रास्ता खुलेगा। निफ्टी की आखिरी दौर की रैली 21,800-22,000 से ही शुरू हुई थी। 21,800 से 26,200 की एकतरफा रैली हुई थी। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स पहले से ही जनवरी के निचले स्तर से काफी नीचे हैं।
बाजार: आज है मंगलवार
आज मंगलवार है, यानी सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है। पिछले कुछ मंगलवार काफी volatile रहे हैं। पिछले मंगलवार को निफ्टी में 400 अंकों का स्विंग था। 4 में से 2 मंगलवार दिन के हाई पर और 2 दिन लो पर बंद हुए। आज कोई भी बड़ा नजरिया लेकर नहीं चलें। बाजार में इस समय revenge trading से बचें। बाजार एक ऐसे फेज में है जहां ओवरट्रेडिंग आपको खत्म कर देगी।
दिन निफ्टी में स्विंग
Feb 11 403
Feb 4 340
Jan 28 280
Jan 21 450
क्या है बड़ा ट्रेंड?
निफ्टी ने अभी तक स्थिरता के कोई संकेत नहीं दिए हैं। जब तक निफ्टी स्थिर नहीं होगा, मिडकैप कैसे होंगे?हमेशा पहले बड़े शेयरों में बॉटम बनता है। निफ्टी में जहां रैली फेल हुई, वहां से बड़ी गिरावट आई है । नवंबर के बाद 3 रैली हुई, तीनों बुरी तरह फेल हुई। 21 नवंबर से 16 दिन में 1400 अंक की रैली हुई, 4 दिन में फेल हुई। 20 दिसंबर से 5 दिन में 600 अंक की रैली हुई, 2 दिन में फेल हुई। 27 जनवरी से 7 दिन में 900 अंक की रैली हुई, 5 दिन में फेल हुई।
तो फिर पोर्टफोलियो में क्या हो रणनीति?
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि अभी भी फैंसी शेयरों से बचें। चाहे शेयर 40% गिरे हों, जल्दबाजी ना करें। इस समय मिडकैप और स्मॉलकैप लेना मतलब आग से खेलना जैसा है। अपने आप को सिर्फ निफ्टी और निफ्टी जूनियर शेयरों तक सीमित रखें। निफ्टी के वैल्युएशन सस्ते हैं। यहां से रोज/ हर हफ्ते/ हर महीने निफ्टी ETF ले सकते हैं। इस समय का मंत्र पूंजी बचाना। पूंजी बचाओगे तभी आगे कमाओगे।
निफ्टी पर रणनीति
अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 22,850-22,900 पर है जबकि सबसे अहम सपोर्ट 22,750-22,800 पर है। पहला रजिस्टेंस 23,000-23,050 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23,100-23,200 पर है। आज सावधानी से ट्रेड करें। बाजार में तेज उतार-चढ़ाव दिख सकता है। अभी पहले से सोचकर ट्रेड लेने वाला बाजार नहीं है।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 49,000-49,200 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 48,500-48,600 पर है। पहला रजिस्टेंस 49,300-49,500 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 49,800-50,000 पर है। आज निफ्टी बैंक में कोई ट्रेड नहीं। स्क्रीन को देखकर ही ट्रेड लेंगे।
(डिस्क्लेमर: दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
