Uncategorized

सेंसेक्स 250 अंक की तेजी के साथ 76,388 पर ओपन: निफ्टी भी 60 अंक चढ़ा, IT सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी

  • लिंक

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 14 फरवरी को सेंसेक्स 250 अंक की तेजी के साथ 76,388 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 60 अंक की तेजी है, ये 23,090 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में तेजी और 7 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.56% की तेजी है।

एशियाई बाजारों में भी तेजी

  • एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.50% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 2.39% और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.25% की तेजी है।
  • 13 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,789.91 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,934.50 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 13 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.77% की तेजी के साथ 44,711 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.04% चढ़कर 6,115 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.50% चढ़ा।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले कल यानी 13 फरवरी को सेंसेक्स 32 अंक की गिरावट के साथ 76,138 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 13 अंक की गिरावट रही, ये 23,031 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट और 15 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में गिरावट और 23 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.00% की गिरावट थी।

 

Source link

जिनके किसी भी दवाई लगाने से दाद नही मिट रहे हो तो आज ही खुजलीन दवाई आर्डर करे, कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध। ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करे।
जिनके किसी भी दवाई लगाने से दाद नही मिट रहे हो तो आज ही खुजलीन दवाई आर्डर करे, कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध। ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करे।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top