Uncategorized

सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट: ये 80,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा, एनर्जी और ऑटो शेयर फिसले

 

शेयर बाजार में आज यानी 23 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 24,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है।

 

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार रहा

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.29% की गिरावट है। वहीं कोरिया के कोस्पी में 0.81% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.80% की तेजी देखने को मिल रही है।
  • 22 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.01% गिरकर 42,924 पर और S&P 500 0.04% गिरकर 5,851 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.18% चढ़कर 18,573 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 22 अक्टूबर को ₹3,978 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹5,869 करोड़ के शेयर खरीदे।

आज 2 IPO का दूसरा दिन

आज यानी 23 अक्टूबर को 2 IPO का आखिरी दिन है। ये IPO दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड और वारी एनर्जीज लिमिटेड कंपनी के रहेंगे। ये इश्यू के लिए 21 अक्टूबर को ओपन हुए थे। 28 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 22 अक्टूबर को सेंसेक्स 930 अंक (1.15%) की गिरावट के साथ 80,220 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 309 अंक (1.25%) की गिरावट रही थी, ये 24,472 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉल कैप 2,118 अंक (3.81%) गिरकर 53,530 के स्तर पर बंद हुआ।

 

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top