Uncategorized

दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 9% बढ़ा: रेवेन्यू 22 बढ़ी

 

ऑटोमोबाईल कंपनी बजाज ऑटो को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 2,005 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 9% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 1,836 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

 

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 13,127 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया है। एक साल पहले की समान तिमाही में बजाज ऑटो का रेवेन्यू 10,777 करोड़ रुपए रहा था। सालाना आधार पर इस बार यह 22% बढ़ा है। कंपनी ने आज (बुधवार, 16 अक्टूबर) दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।

FY25 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो का प्रॉफिट 22% बढ़ा

सालाना आधार पर

बजाज ऑटो FY25 (जुलाई-सितंबर) FY24 (जुलाई-सितंबर) चेंज (%)
ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹13,127 ₹10,777 21.81%
अदर इनकम ₹385 ₹361 6.42%
टोटल इनकम ₹13,512 ₹11,139 21.31%
टोटल खर्च ₹10,587 ₹8,739 21.15%
नेट प्रॉफिट ₹2,005 ₹1,836 9.20%
EBITDA ₹2,652 *** 24%
EBITDA मार्जिन 20.2% 19.8% ***

नोट – आंकड़े करोड़ रुपए में…

तिमाही आधार पर बजाज ऑटो की टोटल इनकम 10% बढ़ा

बजाज ऑटो FY25 (जुलाई-सितंबर) FY25 (अप्रैल-जून) चेंज (%)
ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹13,127 ₹11,928.02 10.06%
अदर इनकम ₹385 ₹320.94 19.82%
टोटल इनकम ₹13,512 ₹12,248.96 10.31%
टोटल खर्च ₹10,587 ₹9,627.12 9.97%
नेट प्रॉफिट ₹2,005 ₹1,988.34 0.84%

नोट – आंकड़े करोड़ रुपए में…

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top