Uncategorized

कमजोर नतीजे के बाद 8% गिरा बजाज ऑटो का शेयर: बीते 1 साल में इसने 106% का रिटर्न दिया, कंपनी का मुनाफा 9% बढ़ा

 

वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे के बाद आज यानी 17 अक्टूबर को बजाज ऑटो के शेयर में 8% से ज्यादा की गिरावट है। कंपनी के नतीजे एक्सपर्ट्स के अनुमान से कमजोर रहने के कारण ये गिरावट देखने को मिल रही है।

 

दूसरी तिमाही में कंपनी को 2,005 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा

ऑटोमोबाईल कंपनी बजाज ऑटो को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 2,005 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 9% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 1,836 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 13,127 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया है। एक साल पहले की समान तिमाही में बजाज ऑटो का रेवेन्यू 10,777 करोड़ रुपए रहा था। सालाना आधार पर इस बार यह 22% बढ़ा है। कंपनी ने आज (बुधवार, 16 अक्टूबर) दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।

एक साल में 106% चढ़ा बजाज ऑटो का शेयर

बजाज ऑटो के शेयर ने बीते 1 साल में 106% का मुनाफा दिया है। बजाज का शेयर 17 अक्टूबर 2024 को 5,141 रुपए पर था जो अब 10,624 रुपए पर है। जबकि, 6 महीने में कंपनी का शेयर 17.22% चढ़ा है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top