Markets

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में आज 16 अक्टूबर को नकारात्मक शुरुआत देखने को मिली है। फिलहाल सेंसेक्स 158.71 अंक या 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 81,661.41 पर और निफ्टी 32.90 अंक या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 25,024.40 पर दिख रहा है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, कोल इंडिया, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, डॉ. रेड्डीज लैब्स और एशियन पेंट्स निफ्टी के टॉप गेनर हैं। जबकि टीसीएस, अपोलो हॉस्पिटल्स, सिप्ला, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो बाजार शुरुआती बढ़त को बरकरार रखने में विफल रहा और 15 अक्टूबर को निफ्टी नकारात्मक नोट पर बंद हुआ था। ऑटो, मेटल और फार्मा कंपनियों के शेयरों में गिरावट के कारण निफ्टी 25,100 से नीचे बंद हुआ था। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 152.93 अंक या 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 81,820.12 पर और निफ्टी 70.70 अंक या 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 25,057.30 पर बंद हुआ था।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

 

आज खुलेगा कोचीन शिपयार्ड का OFS

आज नॉन रिटेल के लिए कोचीन शिपयार्ड का ऑफर फॉर सेल खुलेगाय़। सरकार कोचीन शिपयार्ड में अपनी 5 परसेंट तक हिस्सेदारी बेचेगी। इस ऑफर फॉर सेल के लिए 1540 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय किया गया है।

SATCOM स्पेक्ट्रम होगा आवंटित : टेलीकॉम मंत्री

SATCOM स्पेक्ट्रम मामले पर टेलीकॉम मंत्री ज्योतिराधित्य सिंधिया की सफाई में कहा गया है कि ग्लोबल प्रैक्टिस के तहत स्पेक्ट्रम आवंटित होगा। TRAI के तय भाव पर ही आवंटन होगा।

बजाज ऑटो के आज आएंगे नतीजे, MPHASIS और LTTS के रिजल्ट भी आज

निफ्टी में शामिल बजाज ऑटो के नतीजे आज आएंगे। कंपनी का मुनाफा 20 फीसदी तो आय 23 फीसदी बढ़ने का अनुमान है। मिडकैप IT कंपनियों में MPHASIS और LTTS के रिजल्ट का भी इंतजार रहेगा

ग्लोबल संकेत कमजोर

ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर हैं। एशिया पर शुरुआती दबाव है। गिफ्ट निफ्टी भी करीब 70 अंक नीचे है। कल अमेरिकी बाजारों में भी मुनाफावसूली रही थी। अमेरिकी बाजार एक परसेंट तक गिरकर बंद हुए थे। चिप और टेक शेयरों में तगड़ी बिकवाली आई थी। आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। निक्केई करीब 2.09 फीसदी की गिरावट के साथ 39,093.46 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.33 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.07 फीसदी गिरकर 23,043.33 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 20,267.29 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 3,196.52 के स्तर पर दिख रहा है।

कल अमेरिकी बाजारों में भी मुनाफावसूली रही और यह 1 परसेंट तक गिरकर बंद हुए। चिप शेयरों में गिरावट ने नैस्डेक पर दबाव बनाया। Goldman Sachs ने अनुमान से अच्छे नतीजे पेश किए। BofA, सिटी ग्रुप ने भी अनुमान से अच्छे नतीजे पेश किए। मुनाफावसूली के कारण सिटी ग्रुप का शेयर कल 5% से ज्यादा गिरा। यूनाइटेड हेल्थ ने गाइडेंस घटाने के बाद शेयर 8.1% गिरा।

कच्चे तेल में गिरावट जारी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव अब घटकर 74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। चीन की ओर से आर्थव्यवस्था के लिए बड़े राहत उपायों पर स्पष्टता नहीं होने की वजह से भी कच्चे तेल पर दबाव बढ़ा है। ग्लोबल बाजारों में कच्चे तेल में गिरावट को पॉजिटिव नहीं माना जा रहा है। क्योंकि, ये गिरावट डिमांड में कमजोरी की वजह से है जिसका असर आगे चलकर अर्थव्यवस्थाओं पर देखने को मिल सकता है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top