Markets

Gainers & losers: 03 अक्टूबर को इन सेक्टर और शेयरों में दिखा सबस ज्यादा एक्शन

मिडिल ईस्ट संकट, F&O नियमों से बाजार में दबाव देखने को मिला और सेंसेक्स, निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। आज निफ्टी बैंक 2% से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ। मिडकैप,स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 2% की गिरावट हुआ। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। रियल्टी,ऑटो,इंफ्रा इंडेक्स सबसे ज्यादा फिसला जबकि तेल-गैस, एनर्जी, PSE शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स 1769.19 अंक यानी 2.10 फीसदी की गिरावट के साथ 82,497.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 546.80 अंक यानी 2.12 फीसदी की गिरावट के साथ 25,250.10 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

BSE | CMP: Rs 3,980 | बीएसई का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की ओर से जारी नए F&O मानदंड अपेक्षा से अधिक नरम होने से शेयर में तेजी आई। सेबी ने 7 नए मानदंडों की घोषणा की है, जिनके लागू होने से जोखिम प्रबंधन में सुधार होगा और डेरिवेटिव बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी।

ITD Cementation | CMP: Rs 645.35 | आज स्टॉक 20 फीसदी की बढ़त के साथ अपरसर्किट पर बंद हुआ। उत्तर प्रदेश में 1,937 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। उत्तर प्रदेश में बहुमंजिला कमर्शियल बिल्डिंग बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

Angel One | CMP: Rs 2,716 | आज यह शेयर 4.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म INVESTEC ने एंजेल वन पर “Buy ” कॉल दी है और स्टॉक के लिए 3,000 रुपये का टारगेट सेट किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि SEBI ने F&O नियमों का एलान किया। ओरिजनल ड्राफ्ट के मुकाबले नियमों में नरमी आई है। F&O पर नए नियम ओरिजिनल ड्रॉफ्ट के मुकाबले थोड़ा ढीला है। F&O वॉल्यूम पर कम असर पड़ने की उम्मीद है। FY26 EPS 149 रुपये प्रति शेयर और टारगेट मल्टीपल 20x पर है।

Shivalik Rasayan | CMP: Rs 614 | आज यह शेयर 8.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। US फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) ने दाहेज, गुजरात में कंपनी की API मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए मंजूरी दे दी है। शिवालिक रसायन को मिले इस अप्रूवल के साथ API (Active Pharmaceutical Ingredient) फैसिलिटी का USFDA का इंस्पेक्शन क्लोज हो गया। यह इंस्पेक्शन इस साल 9 अप्रैल को पूरा हुआ था।

Petronet LNG | CMP: Rs 364 | आज यह शेयर 6 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने पेट्रोनेट एलएनजी के शेयरों के लिए अपनी रेटिंग को Add से बढ़ाकर Buy की है। ट्रोनेट एलएनजी ने 1 अक्टूबर को अपने दाहेज टर्मिनल पर दो नए LNG स्टोरेज टैंक, टी-107 और टी-108, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 1.8 लाख क्यूबिक मीटर है, के शुरू होने की घोषणा की।

Oil Marketing Companies | 03 अक्टूबर को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में दबाव देखने को मिला। BPCL, HPCL और IOCL का शेयर आज 7 फीसदी तक की गिरावट लेकर बंद हुए। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के कारण ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में 4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली जिसका असर आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर दिखा है।

Dabur | CMP: Rs 583.65 | FMCG सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही के दौरान बाढ़ और भारी बारिश जैसी मौसमी घटनाओं के चलते उपभोक्ताओं के खपत में कमी आई है और इसका असर उसकी बिक्री पर पड़ा है। इसके बाद ब्रोकरेज फर्मों ने भी सितंबर तिमाही के दौरान उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी के टारगेट प्राइस में कटौती करनी शुरू दी। आज यह शेयर 6 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

Asian Paints | CMP: Rs 3,152 | आज यह शेयर 4 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। मैक्वेरी इक्विटी रिसर्च की रिपोर्ट में कहा है कि दूसरी तिमाही में पेंट्स और एडहेसिव्स की कमजोर मांग देखने को मिल सकती है। साथ ही Berger Paints और Kansai Nerolac भी लाल निशान में बंद हुए।

Suzlon Energy | CMP: Rs 75.75 | आज यह शेयर 5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। दरअसल, कंपनी को हाल ही में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों ने वॉर्निंग लेटर जारी किया है। इसके अलावा, शेयरों में गिरावट की एक अन्य वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव भी है। इन खबरों के बीच आज कंपनी के शेयरों में बिकवाली हो रही है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 1.03 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top