Markets

Global Markets: ग्लोबल संकेत अच्छे, निक्केई 2% से ज्यादा चढ़ा, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक ऊपर

ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे है। एशियाई बाजार 2 परसेंट तक ऊपर चढ़ा है। गिफ्ट निफ्टी भी 70 प्वाइंट मजबूत है। डाओ फ्यूचर्स से भी सपोर्ट मिल रहा है। हलांकि अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड ऊंचाई से हल्की मुनाफावसूली दिखी। अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसले है। यूटिलिटीज और टेक शेयरों ने आउटपरफॉर्म किया है। कल चीनी कंपनियों के शेयरों में दबाव दिखा। बाजार को चीन से और बड़े राहत पैकेज की उम्मीद है।

बाजार को कंपनियों के Q3 नतीजों का इंतजार है । साथ ही अमेरिका में 0.75% दरें घटने की उम्मीद भी कर रहा है। 20 सितंबर तक US में होम लोन लेने वालों की संख्या बढ़ी है। एक हफ्ते में US में होम लोन एप्लीकेशन 11% बढ़े। जून 2022 के बाद होम लोन एप्लीकेशन्स की संख्या बढ़ी है।

बढ़ा क्रूड पर दबाव

लीबिया में तनाव कम होने से कच्चे तेल में तेज गिरावट रही। ब्रेंट 3% फिसलकर 73 डॉलर के करीब आया है। WTI में भी $70 के नीचे कारोबार कर रहा है। लीबिया में सप्लाई सुधरने से दबाव बना है। लीबिया सरकार, विरोधियों के बीच बनी। इजरायल-लेबनान के बीच सीजफायर के प्रयास जारी है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 74.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.49 फीसदी की बढ़त के साथ 38,812.94 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.56 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.74 फीसदी चढ़कर 22,883.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.59 फीसदी की बढ़त के साथ 19,432.52 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 2.07 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जबकि शंघाई कम्पोजिट 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 2,919.01 के स्तर पर दिख रहा है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top