Markets

Gainers & Losers: बाजार की रिकॉर्ड क्लोजिंग, 26 सितंबर को इन 10 शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

सितंबर एक्सपायरी पर बाजार की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। मेटल, ऑटो इंडेक्स आज 2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, पीएसयू बैंक इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए। इस बीच कैपिटल गुड्स इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स आज सपाट बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Gensol Engineering | CMP Rs 850| आज यह शेयर 3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, कंपनी के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर अनमोल सिंह जग्गी ने जेनसोल इंजीनियरिंग में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। उन्होंने ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन में 12000 शेयरों की खरीद की है।

Mukta Arts | CMP Rs 107 | आज यह शेयर 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ।24 सितंबर को कंपनी ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के साथ 6 साल में 37 फिल्मों के सैटेलाइट और मीडिया अधिकारों के लिए समझौता किया था।

Hero MotoCorp | CMP Rs 6,051 | आज स्टॉक लाल निशान में बंद हुआ। दरअसल, यूबीएस ने हीरो मोटोकॉर्प पर Sell की कॉल दी है और स्टॉक के लिए 3350 रुपये का टारगेट सेट किया है। यूबीएस का कहना है किहोलसेल वॉल्यूम और फेस्टिव सेल की उम्मीद से रिटेल अंडरपरफॉर्मेंस से उबरने का मौका होगा। फेस्टिव सीजन की मजबूती पूरे साल के परफॉर्मेंस में अभी नहीं जुड़ी है। कई लॉन्च के बाद भी रिटेल मार्केट शेयर में फिसला है।

Vedanta | CMP Rs 502 | शेयर 5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी के बोर्ड की बैठक आगामी 8 अक्टूबर को होगी, जिसमें वित्त वर्ष 25 के लिए चौथा अंतरिम डिविडेंड जारी करने पर विचार किया जाएगा। डिविडेंड के उद्देश्य से शेयरधारक पात्रता निर्धारित करने की रिकॉर्ड डेट 16 अक्टूबर तय की गई है।

Policy Bazaar |Rs 1,686 | आज यह शेयर लाल निशान में बंद हुआ। दरअसल, पीबी फिनटेक की योजना हेल्थकेयर सेक्टर में एंट्री मारने की है और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी ने इसे लेकर नए मॉडल के लिए बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है।

Trent | Rs 784o | आज यह शेयर 3 फीसदी की बढत लेकर बंद हुआ। दरअसल , ब्रोकरेज सिटी ने TRENT पर Buy कॉल दी है और इसके लिए 9250 रुपये का लक्ष्य दिया है। सिटी का कहना है कि सिंगल से मल्टी-फॉर्मेट में आने से रेवेन्यू CAGR बढ़ा है।FY19-24 के दौरान रेवेन्यू CAGR 36% बढ़ा है। मल्टी-कैटेगरी में फैशन, लाइफस्टाइल, किराना जैसे बिजनेस है। FY24-27 के दौरान रेवेन्यू 41%, EBITDA 44% बढ़ा। सप्लाई चेन, वेस्टसाइड, जूडियो से कंपनी को फायदा मिलेगा। MISBU, Samoh, MAS JV पायलट प्रोजेक्ट का विस्तार संभव है। कंपनी पैन-एशिया हाई-कन्विक्शन फोकस लिस्ट में शामिल हुआ।

Bharat Forge | CMP Rs 1,528 | आज यह शेयर 2 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। Bank of America ने स्टॉक की रेटिंग डाउनग्रेड कर दी और इस स्टॉक पर न्यूट्रल नजरिया रखा है। स्टॉक का टारगेट प्राइस 1800 रुपये है।

Swan Energy | CMP Rs 593 | वॉल्यूम में बढ़त के चलते आज यह शेयर 5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। आज दिन भर में बीएसई और एनएसई पर कंपनी के 71 लाख से अधिक शेयरों का कारोबार हुआ, जबकि एक महीने के कारोबार में रोजाना औसत 13 लाख शेयरों का कारोबार होता है।

Five Star Business Finance | CMP Rs 797 | ब्लॉक डील के चलते आज यह शेयर गिरकर बंद हुआ। बड़े ब्लॉक डील देखने को मिले। इन डील के जरिए पीक XV और दूसरे निवेशकों ने कंपनी के करीब 1.04 करोड़ शेयरों को बेचा, जो इसकी 4.65 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। ये डील 800 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर हुई, जिसके आधार पर डील की कुल वैल्यू करीब 832 करोड़ रुपये आती है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top