Markets

शेयर बाजार सपाट बंद, रिकॉर्ड बनाने के बाद फिसला सेंसेक्स, निवेशकों ने ₹13,000 करोड़ कमाए

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 24 सितंबर को लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि इसके पहले सेंसेक्स ने पहली बार 85,000 के स्तर को पार कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। निफ्टी ने भी पहली बार 26,000 के पार जाकर अपना रिकॉर्ड स्तर छुआ। हालांकि बाद में मुनाफावसूली के चलते निवशकों की संपत्ति में आज महज 13,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। आज के कारोबार के दौरान मेटल, पावर और यूटिलिटी शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर FMCG, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में गिरावट देखी गई। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.21 की फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 14.57 अंक या 0.017 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 84,914.04 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 85,163.23 के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 1.35 अंक की बेहद मामूली बढ़त के साथ 25,940.40 के स्तर पर बंद हुआ। इसने भी दिन के कारोबार में 26,011.55 का नया उच्चतम स्तर छुआ।

निवेशकों ने ₹13,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 24 सितंबर को बढ़कर 476.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 23 सितंबर को 476.03 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 13,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 13,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर आज हरे निशान में हुए। इसमें टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में 4.29 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद पावर ग्रिड (Power Grid), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), एचसीएल टेक (HCL Tech) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर 0.78 फीसदी से लेकर 2.65 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 15 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL) का शेयर 2.56 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) और टाइटन (Titan)के शेयरों में 1 फीसदी से 1.54% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

2,045 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,076 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,932 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,045 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 121 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 300 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 29 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex64f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। stock market news की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top