Markets

Share Market: शेयर बाजार में निवेशकों के ₹5.22 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स लगातार तीसरे दिन घाटे में हुआ बंद

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 6 सितंबर को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 1,000 अंकों से भी अधिक की तेज गिरावट आई। वहीं निफ्टी फिसलकर 24,850 के पास बंद हुआ। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज एक दिन में करीब सवा 5 लाख करोड़ रुपये डूब गई। इस पूरे हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इस गिरावट की वजह मुख्य रूप से ग्लोबल कारण रहे। अमेरिका में शुक्रवार देर शाम रोजगार से जुड़ा एक अहम आंकड़ा आना है। यह आंकड़ा फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों से जुड़े फैसले पर असर आ सकता है।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स आज लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट ऑटो, सरकारी बैंकों, ऑयल एंड गैस, मीडिया, टेलीकॉम, आईटी और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां 1.4 फीसदी गिर गया। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी लुढ़ककर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1017.23 अंक या 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ 81,183.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 292.95 अंक या 1.17 फीसदी टूटकर 24,852.15 के स्तर पर बंद हुआ।

 

निवेशकों के ₹5.22 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 6 सितंबर को घटकर 460.46 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 5 सितंबर को 465.68 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.22 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.22 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

गिरावट इतनी तेज थी कि सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 5 शेयर ही आज हरे निशान में बंद हो पाए। इसमें भी जाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में 1.22 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद बएशियन पेंट्स (Asian Paints), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL) और नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयर 0.04 फीसदी से लेकर 1.13 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 25 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का शेयर 4.40 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एनटीपीसी (NTPC), एचसीएल टेक (HCL Tech) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में 1.92 फीसदी से 2.09% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

2,534 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,034 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,412 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,534 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 8 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 289 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 36 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex52f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। हमारी तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top