World

Nvidia के CEO की दौलत में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, एक झटके में गंवाए 10 अरब डॉलर

चिप बनाने वाली दिग्गज वैश्विक कंपनी Nvidia Corp के शेयरों को 9.5 प्रतिशत का बड़ा झटका लगा है। इसके चलते कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ जेनसेन हुआंग (Jensen Huang) की दौलत में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट आई है। मंगलवार को हुआंग की कुल संपत्ति में लगभग 10 अरब डॉलर की गिरावट आई और यह 94.9 अरब डॉलर रह गई। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स साल 2016 से उनकी दौलत को ट्रैक कर रहा है। तब से लेकर अब तक यह हुंआग की दौलत में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है।

एनवीडिया के मार्केट कैप को 279 अरब डॉलर का झटका लगा है। यह किसी अमेरिकी कंपनी की मार्केट वैल्यू में एक दिन में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। PHLX चिप इंडेक्स 7.75 प्रतिशत लुढ़क गया। यह 2020 के बाद इसमें एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट रही।

Nvidia के खिलाफ एंटीट्रस्ट जांच

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, हुआंग की दौलत को लगे भारी झटके की एक वजह वह रिपोर्ट भी है, जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी न्याय विभाग ने एंटीट्रस्ट जांच के तहत एनवीडिया को सम्मन भेजा है। एनवीडिया दुनिया की कुछ सबसे बड़ी कंपनियों के लिए चिप सप्लाई चेन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। जांच से परिचित लोगों का हवाला देते हुए ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी न्याय विभाग अब लीगली बाइंडिंग रिक्वेस्ट भेज रहा है, जो प्राप्तकर्ताओं को जानकारी प्रदान करने के लिए बाध्य करती हैं। इससे सरकार औपचारिक शिकायत दर्ज करने के एक कदम और करीब आ गई है।

Nvidia पर क्या हैं आरोप

लोगों के अनुसार, एंटीट्रस्ट अधिकारियों को लगता है कि एनवीडिया अन्य सप्लायर्स के पास जाना कठिन बना रही है। साथ ही उन खरीदारों को सजा दे रही है, जो केवल इसके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिप्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, हुआंग दुनिया के 18वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top