Markets

Share Market : बाजार में दो भाइयों की जबरदस्त जोड़ी का कमाल, निवेशक हो रहे मालामाल

बाजार में इस वक्त दो भाइयों की जोड़ी कमाल कर रही है। गोयनका ब्रदर्स ने धमाल मचा रखा है। संजीव और हर्ष गोयनका ग्रुप शेयरों में जोरदार उछाल है और दोनों ग्रुप के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। इन दोनों ग्रुप में क्या चल रहा है समझाते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के सहयोगी सुमित मेहरोत्रा ने बताया कि इस समय बाजार में RPG ग्रुप के शेयरों ने धमाल मचा रखा है। संजीव और हर्ष गोयनका ग्रुप शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। दोनों ग्रुप के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर दिख रहे हैं।

2024 में जबर जोड़ी का कमाल

इन दोनों ग्रुप के 2024 के प्रदर्शन पर नजर डालें तो हर्ष गोयनका ग्रुप के शेयरों ने औसतन 50 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, संजीव गोयनका ग्रुप के शेयरों का औसत रिटर्न 60 फीसदी रहा है। संजीव गोयनका ग्रुप का मार्केट कैप जनवरी 2024 में 43300 करोड़ रुपए था जो इस समय बढ़कर 72400 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ हर्ष गोयनका ग्रुप मार्केट कैप जनवरी 2024 में 49800 करोड़ रुपए था जो इस समय बढ़कर 68500 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

2024 में हर्ष गोयनका ग्रुप का रिटर्न

हर्ष गोयनका ग्रुप में तेजी के ट्रिगर कैपेक्स और नए अधिग्रहण हैं। PCBL, Harrison और KEC में कारोबार विस्तार जारी है। 2024 में हर्ष गोयनका ग्रुप के रिटर्न पर नजर डालें तो सुमित सिक्योरिटी ने 90%, RPG लाइफ ने 63%, KEC इंटरनेशनल ने 47%, सारेगामा ने 42%, हैरिसन ने 35%, जेनसार ने 29 फीसदी और CEAT ने 18 फीसदी रिटर्न दिया है।

2024 में संजीव गोयनका ग्रुप का रिटर्न

2024 में संजीव गोयनका ग्रुप के रिटर्न पर नजर डालें तो PCBL ने 95%, RPSG वेंचर ने 74%, FSL ने 67%, CESC ने 55 फीसदी और स्पेंसर ने 1 फीसदी रिटर्न दिया है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top