Markets

Stock market : निफ्टी 25000 के पार, जानें FPIs और MF की किन शेयरों पर लगा रहे दांव

Share market news : बाजार में आज जोरदार तेजी है। 25000 के पार निकलकर निफ्टी नए हाई की तैयारी में है। मिडकैप, स्मॉलकैप भी रिकॉर्ड स्तरों के करीब है। तेजी के इस बाजार में FPIs, MF की फोकस कहां है। किन शेयरों में उनके सबसे ज्यादा पोजीशन है। पूरी डिटेल के साथ सीएनबीसी-आवाज़ के सुमित मेहरोत्रा ने बताया कि तेजी की इस बहार में निफ्टी 188 अंक यानी 76 फीसदी बढ़त के साथ 25000 रे पार दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी अपने रिकॉर्ड हाई के आसपास दिख रहे हैं।

इस साल अब तक के रिटर्न की बात करें तो निफ्टी ने 15 फीसदी और मिडकैप-स्मॉलकैप ने 27 फीसदी रिटर्न दिया है। ट्रेंट के निफ्टी में एंट्री से पहले इस स्टॉक में जोरदार खीरदारी आई है। इस स्टॉक में FPI ने 57700 करोड़ रुपए और MF ने 21136 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। BEL में भी निफ्टी में एंट्री से पहले खूब दांव लगे हैं। FPI ने इसमें 38988 करोड़ रुपए और MF ने 36,069 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।

रिकॉर्ड ऊंचाई पर FPIs का दांव

 

इसके अलावा FPIs ने HDFC बैंक मे 5.1 लाख करोड़ रुपए, RIL में 4.3 लाख करोड़ रुपए, ICICI बैंक में 3.1 लाख करोड़ रुपए। इंफोसिस में 2.3 लाख करोड़ रुपए और भारती एयरटेल में 2.8 लाख करोड़ रुपए की खरीदारी की है।

नॉन निफ्टी शेयरों में FPIs की हिस्सेदारी

नॉन निफ्टी शेयरों में FPIs की हिस्सेदारी की बात करें तो FPIs ने जोमैटो में 1,06,810 करोड़ रुपए की। ट्रेंट में 57,700 करोड़ रुपए की। वरुण ब्रेवरेजेज में 52,049 करोड़ रुपए की। अदाणी ग्रीन में 50,992 करोड़ रुपए की। मैक्स हेल्थ में 47,203 करोड़ रुपए की। इंडिगो में 44,360 करोड़ रुपए की, BEL में 38,988 करोड़ रुपए की और अदाणी पावर में 38,430 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।

 

रिकॉर्ड ऊंचाई पर MF का दांव

निफ्टी शेयरों में MF की खऱीदारी की बात करें तो HDFC बैंक में MF ने 2.68 लाख करोड़ रुपए की, ICICI बैंक ने 2 लाख करोड़ रुपए की, RIL 1.56 लाख करोड़ रुपए की, इंफोसिस में 1.34 लाख करोड़ रुपए की और भारतीय एयरटेल में 1.01 लाख करोड़ रुपए की खरीदारी की है।

नॉन निफ्टी शेयरों में MF की हिस्सेदारी

नॉन निफ्टी शेयरों में MF की हिस्सेदारी की बात करें को एमएफ ने BEL में 36,069 करोड़ की, जोमैटो में 36,069 करोड़ रुपए की, इंडिगो में 22,742 करोड़ रुपए की, डीमार्ट में 21,890 करोड़ रुपए की, TVS मोटर में 21,550 करोड़ रुपए की, ट्रेंट में 21136 करोड़ रुपए की, PFC में 19,790 करोड़ रुपए की और संबर्धना मदरसन में 19,400 करोड़ रुपए की खरीदारी कर रखी है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top