Markets

Global Market: ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत, एशिया में मिलाजुला कारोबार, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक ऊपर

Global Market:फेडरल रिजर्व की ओर से सितंबर में ब्याज दरों में कटौती के साफ संकेतों से ग्लोबल बाजारों में रौनक देखने को मिला। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को डेढ़ परसेंट तक उछले है। एशिया मिला-जुला कारोबार कर रहा है। गिफ्ट में करीब 50 प्वाइंट की बढ़त देखने को मिला। बता दें कि फेड चेयरमैन का बयान और जियोपॉलिटिकल टेंशन का असर दिखेगा।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने जैक्सन होल सिम्पोजियम में कहा है कि पॉलिसी में बदलाव का समय आ चुका है। अमेरिका में महंगाई हमारे लक्ष्य के करीब हुआ। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार अपने शिखर के करीब बंद हुए। DOW में 1.14% और नेस्डैक में 1.47% का उछाल आया। वहीं S&P 500 इंडेक्स 1.15% चढ़कर 5634 पर बंद हुआ। डाओ में 462 और S&P500 में 62 प्वाइंट की तेजी आई जबकि नेस्डैक में 258 और Russell2K में 69 प्वाइंट का उछाल देखने को मिला।

क्रूड और गोल्ड कीमतों में मजबूती

इधर इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संकट और गहराया है। हमास और इजरायल के बीच बातचीत सकारात्मक नहीं है। मध्य पूर्व संघर्ष में इजरायल के खिलाफ ईरान भी शामिल हो सकता है। मध्य पूर्व संकट की वजह से ब्रेंट में लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड का भाव 80 डॉलर के करीब पहुंच गया है। उधर गोल्ड कीमतों में एक परसेंट का उछाल आया है। COMEX GOLD का भाव 2550 डॉलर के पास पहुंचा है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 75.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ 37,958.08 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.24 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.06 फीसदी चढ़कर 22,392.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.07 फीसदी की बढ़त के साथ 17,800.60 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 2,851.41 के स्तर पर दिख रहा है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top