Uncategorized

मझगांव डॉक के पहली तिमाही के नतीजे आज: रिजल्ट से पहले शेयर में 2% की गिरावट, एक साल में 150% से ज्यादा का रिटर्न दिया

 

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के शेयर जून तिमाही के नतीजों से पहले बुधवार को लगभग 2% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। ये आज लगातार दूसरा दिन है जब स्टॉक में गिरावट है। इससे पहले इसमें लगातार चार दिन तेजी देखने को मिली थी।

 

मझगांव डॉक का शेयर आज करीब 2% की गिरावट के साथ 4,750 रुपए पर कारोबार कर रहा है। बीते एक महीने में शेयर करीब 12% गिरा है। हालांकि 6 महीने में इसमें करीब 120% की तेजी आई है। वहीं एक साल में शेयर में 150% से ज्यादा की तेजी रही है।

कोचीन शिपयार्ड का मुनाफा 76% बढ़कर 174 करोड़ रुपए
इससे पहले, एक और शिप बिल्डिंग कंपनी कोचीन शिपयार्ड ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए थे। कोचीन शिपयार्ड का पहली तिमाही में मुनाफा 76% बढ़कर 174 करोड़ रुपए हो गया है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 99 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

कंपनी के संचालन से कॉन्सोलिडेटेड रेवेन्यू 771 करोड़ रुपए रहा। सालाना आधार पर इसमें 62% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 476 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिली राशि को रेवेन्यू कहते हैं।

चौथी तिमाही में मझगांव डॉक को 326 करोड़ का मुनाफा हुआ था
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड का वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर दोगुना होकर 663 करोड़ रुपए रहा था। एक साल पहले की समान तिमाही में नेट प्रॉफिट ₹326 करोड़ था।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के लिए ₹12.11 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड यानी लाभांश देने का ऐलान किया था। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं। मझगांव डॉक ने 27 मई को चौथी तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए थे।

1774 में ड्राय डॉक बनाने से हुई थी कंपनी की शुरुआत
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड जहाज बनाने वाली लीडिंग सरकारी कंपनी है। इसका इतिहास 1774 से मिलता है, जब मझगांव में एक छोटा ड्राय डॉक बनाया गया था। धीरे-धीरे से बढ़ती गई और 1934 में एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में इनकॉरपोरेट किया गया।

1960 में सरकार ने इसका टेकओवर कर लिया जिसके बाद, मझगांव डॉक तेजी से विकसित हुई और भारत की प्रमुख वॉर-शिपबिल्डिंग यार्ड बन गई। 1960 के बाद से, मझगांव डॉक ने कुल 801 जहाजों का निर्माण किया है। इसमें 27 वॉरशिप्स और 7 सबमरीन शामिल है।

कंपनी ने भारत के साथ-साथ विदेशों में विभिन्न ग्राहकों के लिए कार्गो शिप, पैसेंजर शिप, सप्लाई वेसल्स, मल्टीपर्पज सपोर्ट वेसल, वॉटर टैंकर्स की भी डिलीवरी की है। मार्च तिमाही तक 84.8% हिस्सेदारी के साथ सरकार मझगांव डॉक में सबसे बड़ी शेयरधारक बनी हुई है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top