Your Money

मिडकैप फंड में निवेश करना चाहते हैं? इन मिडकैप फंडों ने निवेशकों को किया है मालामाल

मिडकैप फंड्स ऐसी मिडकैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करते हैं, जिनके प्रदर्शन की अच्छी संभावना होती है। लंबी अवधि में मिडकैप कंपनियों का प्रदर्शन स्मॉलकैप और लॉर्जकैप कंपनियों के मुकाबले बेहतर रहता है। बाजार में उतारचढ़ाव का असर मिडकैप कंपनियों के मुकाबले स्मॉलकैप कंपनियों के शेयरों पर ज्यादा पड़ता है। हालांकि, लंबी अवधि के लिहाज से मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों ही फंडों को अच्छा माना जाता है। मनीकंट्रोल आपको सबसे अच्छा प्रदर्शन वाले 10 मिडकैप फंडों के बारे में बता रहा है।

इस मिडकैप फंड का 10 साल का औसत रोलिंग रिटर्न (CAGR) 18.8 फीसदी रहा है। इसके फंड मैनेजर त्रिदीप भट्टाचार्य और राज करोडिया हैं। इस फंड ने डिक्शन टेक्नोलॉजीज, ट्रेंट, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स और इंडियन बैंक सहित कई मिडकैप कंपनियों में निवेश किया है।

Kotak Emerging Equity Fund

इस फंड का 10 साल का औसत रोलिंग रिटर्न (CAGR) 18.5 फीसदी है। इस फंड के फंड मैनेजर अतुल भोले हैं। इस फंड की शुरुआत 30 मई, 2007 को हुई थी। इस फंड ने सुप्रीम इंडस्ट्रीज, शैफलर इंडिया, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत फोर्ज जैसी मिडकैप कंपनियों में निवेश किया है।

HDFC Midcap Opportunities Fund

इस फंड का 10 साल का औसत रोलिंग रिटर्न (CAGR) 18.2 फीसदी रहा है। इस फंड के फंड मैनेजर चिराग सितवांड़ हैं। इस फंड की शुरुआत 25 जून, 2007 को हुई थी। इस फंड ने इंडियन होटल्स, अपोलो टायर्स, मैक्स फाइनेंशियल, फेडरल बैंक और बालकृष्ण इंडस्ट्रीज जैसी मिडकैप कंपनियों के शेयरों में निवेश किया है।

Invesco India Midcap Fund

इस फंड का 10 साल का औसत रोलिंग रिटर्न (CAGR) 18 फीसदी रहा है। इस फंड के फंड मैनेजर आदित्य खेमानी और अमित गनात्रा हैं। इस फंड की शुरुआत 9 अप्रैल, 2007 को हुई थी। इस फंड ने ट्रेंट, प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स, चोलामंडलम इनवेस्टमेंट्स और, मैक्स हेल्थकेयर जैसी मिडकैप कंपनियों के शेयरों में निवेश किया है।

इस फंड का 10 साल का औसत रोलिंग रिटर्न (CAGR) 17.5 फीसदी रहा है। इस फंड के फंड मैनेजर भाविन विठलानी हैं। इस फंड की शुरुआत 29 मार्च, 2005 को हुई थी। इस फंड ने टॉरेंट पावर, सुंदरम फाइनेंस, शैफलर इंडिया और थर्मेंक्स जैसी मिडकैप कंपनियों के शेयरों में निवेश किया है।

इस फंड का 10 साल का औसत रोलिंग रिटर्न (CAGR) 17.5 फीसदी रहा है। इस फंड के फंड मैनेजर अंकित अग्रवाल हैं। इस फंड की शुरुआत 1 अगस्त, 2005 को हुई थी। इस फंड ने भारत फोर्ज, फीनिक्स मिल्स, ट्यूब इनवेस्टमेंट्स, एस्ट्रॉल और सुप्रीम इंडस्ट्रीज जैसी मिडकैप कंपनियों के शेयरों में निवेश किया है।

Baroda BNP Paribas Midcap Fund

इस फंड का 10 साल का औसत रोलिंग रिटर्न (CAGR) 17.5 फीसदी रहा है। इस फंड के फंड मैनेजर शिव चनानी हैं। इस फंड की शुरुआत 2 मई, 2006 को हुई थी। इस फंड ने एबीबी पावर, पीबी फिनटेक, ट्रेंट और थर्मेक्स जैसी मिडकैप कंपनियों के शेयरों में निवेश किया है।

इस फंड का 10 साल का औसत रोलिंग रिटर्न (CAGR) 17.4 फीसदी रहा है। इस फंड के फंड सतीश चंद्र मिश्रा हैं। इस फंड की शुरुआत 31 मार्च, 2004 को हुई थी। इस फंड ने कमिंड इंडिया, अल्केम लेबोरेट्रीज, अरबिंदो फार्मा जैसी मिडकैप कंपनियों के शेयरों में निवेश किया है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top