Uncategorized

सेंसेक्स में 1,300 अंक से ज्यादा की गिरावट: ये 79,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 400 अंक फिसला

 

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज 5 अगस्त को बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1,300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 400 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 24,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट और केवल 2 में तेजी देखने को मिल रही है। मेटल, IT और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। टाटा मोटर्स, मारुति, टाइटन और टाटा स्टील में 3% से ज्यादा की गिरावट है।

मार्केट में गिरावट के 3 कारण

  1. ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की संभावना के कारण ग्लोबल मार्केट में निगेटिव सेंटिमेंट बना। इसी का असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है।
  2. अमेरिका में मंदी की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण पिछले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। इसका असर आज दुनिया के सभी बाजार में दिख रहा है।
  3. वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने एपल में अपनी 50% हिस्सेदारी बेच दी है। वे अब केश बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य बड़े निवेशक भी सेलिंग कर रहे हैं।

एशियाई बाजार में भी गिरावट

  • एशियाई बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। जापान के निक्‍केई में 4.63% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.58% की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट भी 0.22% गिरा हुआ है।
  • ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के IPO का आज दूसरा दिन है। निवेशक इस IPO में 6 अगस्त तक बिडिंग कर सकते हैं। 9 अगस्त को कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।
  • सीगल इंडिया लिमिटेड के IPO के सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन है। दो दिन में यह इश्यू टोटल 1.26 गुना सब्सक्राइब हुआ। 8 अगस्त को कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने पिछले कारोबारी दिन 2 अगस्त को ₹3,310.00 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹2,965.94 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • पिछले कारोबारी दिन 2 अगस्त को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 1.51% गिरकर 39,737 पर बंद हुआ। NASDAQ 2.43% की गिरावट के साथ 16,776 पर बंद हुआ। S&P500 में 1.84% की गिरावट रही।

सीगल इंडिया IPO का आखिरी दिन
सीगल इंडिया के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO के सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन है। अब तक दो दिन में ये इश्यू टोटल 1.26 गुना सब्सक्राइब हुआ। लिस्टिंग से पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 13.22% यानी ₹53 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है।

ऐसे में अपर प्राइस बैंड ₹401 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹454 पर हो सकती है। हालांकि, इससे केवल अनुमान लगाया जा सकता है, शेयर की लिस्टिंग की प्राइस ग्रे मार्केट की प्राइस से अलग होती है।

पिछले हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले शुक्रवार यानी 2 अगस्त को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 885 अंक की गिरावट के साथ 80,981 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 293 अंक की गिरावट रही, ये 24,717 के स्तर पर बंद हुआ था।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top