Markets

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock market : कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते, 2 अगस्त को भारतीय इंडेक्सों में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 24,800 से नीचे फिसल गया है। सेंसेक्स 680.73 अंक या 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 81,186.82 पर और निफ्टी 210.80 अंक या 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 24,800 के आसपास कारोबार कर रहा है। करीब 641 शेयरों में तेजी आई है। 1831 शेयरों में गिरावट आई और 117 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पर मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, टाटा स्टील और ओएनजीसी टॉप लूजर दिख रहे हैं। जबकि अपोलो हॉस्पिटल्स, एचयूएल, डॉ. रेड्डीज लैब्स, नेस्ले और टाटा कंज्यूमर में बढ़त देखने को मिल रही है।

पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद, भारतीय बाजारों ने 1 अगस्त को सुबह की अपनी अधिकांश बढ़त खो दी और दिन का अंत मामूली बढ़त के साथ हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 0.15 अंकों की बढ़त के साथ 81,867.55 पर और निफ्टी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 25,010.9 पर बंद हुआ।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

 

अनुमान के आसपास रहे ITC के नतीजे

ITC की महज 2 फीसदी की वॉल्यूम ग्रोथ से निराशा हुई है। मार्जिन भी उम्मीद से कम रहा है। मुनाफा भी सपाट रहा है। हलांकि रेवेन्यू 7 फीसदी बढ़ा है। होटल और एग्री कारोबार में सबसे अच्छी ग्रोथ रही है।

टाटा मोटर्स का मुनाफा 74% बढ़ा, पैसेंजर और CV कारोबार का होगा डीमर्जर

पहली तिमाही में टाटा मोटर्स के नतीजे शानदार रहे हैं। मुनाफा 74 फीसदी बढ़ा है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है। JLR ने किसी एक तिमाही में सबसे अच्छी ग्रोथ दिखाई है। लेकिन आगे की ग्रोथ को लेकर मैनेजमेंट सतर्क है। मैनेजमेंट ने कहा है कि ग्लोबल डिमांड आउटलुक कमजोर है। वहीं कंपनी के बोर्ड ने टाटा मोटर्स के पैसेंजर और CV कारोबार को अलग लिस्टेड कंपनियों के तौर पर डीमर्जर को भी मंजूरी दे दी है।

जुलाई में मारुति की बिक्री 3.6% घटी, आयशर और हीरो मोटो के सेल्स भी घटे

जुलाई में मारुति सुजुकी की बिक्री 3.5 फीसदी से ज्यादा घटी है। कंपनी ने पौने 2 लाख गाड़ियां बेचीं है। वहीं Eicher Motors की Royal Enfield 8 फीसदी कम बिकी है। जबकि हीरो मोटो के सेल्स में 5.4 फीसदी की गिरावट आई है।

ब्रिटानिया और टाइटन के नतीजे आज

आज निफ्टी की कंपनियों टाइटन और ब्रिटानिया के पहली तिमाही के नतीजे आएंगे। ब्रिटानिया का मुनाफा करीब 20 परसेंट बढ़ सकता है। मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। साथ ही UPL, IDFC और LIC HOUSING के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

ओला इलेक्ट्रिक का आज खुलेगा IPO

इलेक्ट्रिक टू-व्हीकल बनाने वाली ओला इलेक्ट्रिक का IPO आज खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 72 से 76 रुपये प्रति शेयर के बीच है। इस इश्यू से कंपनी 6145 करोड़ रुपए जुटाएगी। एंकर निवेशकों ने इस इश्यू में 2,763 करोड़ रुपए लगाए हैं।

गिफ्ट निफ्टी में भारी गिरावट

गिफ्ट निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। यहा 175 अंक यानी 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 24,880 को आसपास दिख रहा है। आज यह 22,555.50 के स्तर पर खुला था। वहीं, कल यह 25,055 के स्तर पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट

मंदी की आशंका से अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट दिखी है। डाओ जोन्स 500 अंक फिसला है। कल नैस्डैक और S&P500 इंडेक्स भी 2.5 फीसदी तक गिरे। कल अमेरिकी बाजारों पर कमजोर मैन्युफैक्चरिंग और जॉब आंकडों ने दबाव बनाया। Russell 2000 इंडेक्स फरवरी 2024 के बाद सबसे ज्यादा गिरा। सेमीकंडक्टर वाले शेयरे 20 मार्च के बाद सबसे ज्यादा गिरे। इंटेल ने कहा है कि वह 15 फीसदी लोगों की छंटनी करेगा। टोयोटा का शेयर 8 फीसदी और मॉडर्ना का शेयर 21 फीसदी गिरा है।

अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग PMI जुलाई में 46.8 प्वाइंट पर रहा, जॉबलेस क्लेम के आंकड़ों में बढ़त

अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग PMI जुलाई में 46.8 प्वाइंट पर रहा है। ये जून में 48.5 पर, मई में 48.7 पर अप्रैल में 49.2 प्वाइंट पर और मार्च में 50.3 पर रहा था। US जॉबलेस क्लेम के आंकड़ों पर नजर डालें तो ये 27 जुलाई को 2.49 लाख पर, 20 जुलाई को 2.35 लाख पर, 13 जुलाई को 2.45 लाख पर और 6 जुलाई को 2.23 लाख पर था।

अमेरिका की बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 30 साल की बॉन्ड यील्ड 4.26 फीसदी पर, 10 साल की बॉन्ड यील्ड 3.96 फीसदी पर, 5 साल की बॉन्ड यील्ड 3.81 फीसदी पर और 2 साल की बॉन्ड यील्ड 4.12 फीसदी पर दिख रही है।

एशियाई बाजार 5 फीसदी तक टूटे

आज एशियाई बाजारों में चौतरफा कमजोरी देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी करीब 232 अंकों की गिरावट के साथ 24,819.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई 1,788.52 अंक यानी करीब 4.7 फीसदी की गिरावट के साथ 36,333.93 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स 32.99 अंक यानी 0.92 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 772.65 अंक यानी 3.45 फीसदी की गिरावट के साथ 21,861.02 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि हांग कांग का हैंग सेंग 334.75 अंक यानी 2 फीसदी की गिरावट के साथ 16,963.89 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोस्पी में भी 3.24 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट भी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

डॉलर इंडेक्स सपाट

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर में सुस्ती देखने को मिल रही थी। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 104.34 के स्तर पर दिख रहा है। 1 महीने पहले ये 105.72 पर और 1 साल पहले 102.59 पर था।

फंड फ्लो एक्शन

विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) नेट बॉयर बन गए हैं। उन्होंने 1 अगस्त को 2,089 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 337 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top