Uncategorized

सोना ₹671 बढ़कर ₹70,392 पर पहुंचा: चांदी ₹37 चढ़कर ₹83,501 प्रति किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

 

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 2 अगस्त को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 671 रुपए बढ़कर 70,392 रुपए का हो गया है। कल इसके दाम 69,721 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

 

वहीं एक किलो चांदी 37 रुपए चढ़कर 83,501 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 83,464 रुपए किलो प्रति पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,840 रुपए है। मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,690 रुपए है। कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 64,800 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 70,690 रुपए है। चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,470 रुपए है। भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,740 रुपए है।

इस साल अब तक 7,040 रुपए से ज्यादा बढ़ चुके हैं सोने के दाम
इस साल अब तक सोने के दाम 7,040 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,352 रुपए पर था। जो अब 70,392 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।

वहीं चांदी साल की शुरुआत में 73,395 रुपए प्रति किलो पर थी। ये अब 83,501 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी, चांदी इस साल 10,106 रुपए बढ़ चुकी है।

आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं सोने के दाम
अगस्त से लेकर दिसंबर तक 8 बड़े त्योहार हैं। नवंबर-दिसंबर में विवाह के 16 मुहूर्त हैं। उज्जैन के पंडित सुधीर के मुताबिक, खरीदारी के लिए अहम पुष्य नक्षत्र 4 अगस्त, 31 अगस्त, 27 सितंबर व 25 अक्टूबर है।

खास बात ये भी है कि इस साल मई-जून में शादी के मुहूर्त नहीं थे, इस वजह से बड़ी तादाद में शादियां नवंबर-दिसंबर में चली गई हैं। ऐसे में इस बार सोने की बिक्री के रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, दिसंबर तक ज्वेलरी, गोल्ड बार व सिक्के की मांग बढ़ेगी। 50 टन अतिरिक्त मांग पैदा हो सकती है। इससे सोने की कीमतों तेजी देखने को मिल सकती है।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top