Uncategorized

गिरावट भरे बाजार में इस शेयर को खरीदने की मची लूट, जोमैटो की वजह से उछला स्टॉक

 

Info Edge Share Price: आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट है। सेंसेक्स-निफ्टी औंधेमुंह गिर चुके हैं। बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयर बेच कर जहां निवेशक निकल रहे हैं, वहीं इन्फो एज (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों को खरीदने के लिए लूट मची है। आज यानी शुक्रवार 2 अगस्त को इन्फो एज (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में 5.5% से ज़्यादा की उछाल आई और यह ₹7,465 के रिकॉर्ड उच्च हाई के करीब पहुंच गया, जो इसने 31 अक्टूबर, 2021 को छुआ था। शेयर ने आज ₹7,308 का इंट्राडे हाई बनाया।

दरअसल फूड डिलीवरी एग्रीगेटर जोमैटो लिमिटेड के नतीजों के बाद शेयर में उछाल आया है, जिसमें इन्फो एज की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी बनी हुई है। शुक्रवार को जोमैटो के शेयरों में 19% तक की उछाल आई। CLSA का अनुमान है कि अगले 12 महीनों में शेयर ₹350 तक पहुंच जाएगा। जून तिमाही में इन्फो एज के पास जोमैटो में 13.53% हिस्सेदारी थी। जोमैटो के शेयरों के लिए दिन के हाइएस्ट लेवल पर इसमें इन्फो एज की हिस्सेदारी की वैल्यू ₹33,200 करोड़ से अधिक थी।

शुक्रवार को आए इस उछाल के साथ इन्फो एज के शेयरों ने 2024 में अपने निवेशकों को 41 फीसद से अधिक का रिटर्न दिया है। पिछले 12 महीनों में शेयर में लगभग 59% की वृद्धि हुई है। दोपहर सवा एक बजे के करीब इन्फो एज के शेयर 5.24% बढ़कर ₹7,266.40 पर ट्रेड कर रहे थे।

 

दिग्गज कंपनियों के शेयर औंधेमुंह गिरे

दोपहर सवा एक बजे के करीब मारुति के शेयर 4.37 पर्सेंट टूट चुके थे। टाटा मोटर्स में 3.79 पर्सेंट की गिरावट थी। टाटा स्टील 3 फीसद से अधिक नीचे था। महिंद्रा एंड महिंद्रा में पौने तीन प्रतिशत का नुकसान था। जेएसडब्ल्यू स्टील 2.63 पर्सेंट गिरा था और एलएंडटी भी 2.61 पर्सेंट टूट चुका था। टीसीएस, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, स्टेट बैंक, एचसीएल टेक भी लाल थे। इनकी वजह से सेंसेक्स 779 अंक नीचे 81080 पर ट्रेड कर रहा था

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, stock market news के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top