Uncategorized

ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार: सेंसेक्स ने 82,019 और निफ्टी ने 25,050 का स्तर छुआ, ऑटो और मेटल शेयर्स में तेजी

 

शेयर बाजार ने आज यानी गुरुवार को नया ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 82,019 और निफ्टी ने 25,050 का स्तर छुआ। अभी सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 81,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

वहीं निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी है। ये 25,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट देखने को मिली है। आज ऑटो, मेटल और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा तेजी है।

आज एशियाई बाजारों में गिरावट

  • एशियाई बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। जापान के निक्‍केई में 2.58% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.36% की गिरावट है। चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.26% की गिरावट है।
  • सीगल इंडिया लिमिटेड का IPO आज ओपन होगा। रिटेल 5 अगस्त तक IPO के लिए बिडिंग कर सकेंगे। 8 अगस्त को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।
  • एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के IPO के सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन है। पहले दिन यह इश्यू टोटल 4.46 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसका आज GMP 25% दिखा रहा है।
  • 31 जुलाई को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.24% चढ़कर 40,842 पर बंद हुआ। NASDAQ 2.64% की बढ़त के साथ 17,599 पर बंद हुआ। S&P500 में 1.58% की तेजी रही।

आज से ओपन होगा सीगल इंडिया का IPO
सीगल इंडिया लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) कल यानी 1 अगस्त को ओपन होगा। रिटेल 5 अगस्त तक IPO के लिए बिडिंग कर सकेंगे। 8 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।

सीगल इंडिया लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹380-₹401 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 37 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹401 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,837 इन्वेस्ट करने होंगे। पूरी खबर पढ़ें

​​​​​​​

कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी बुधवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 285 अंक की बढ़त के साथ 81,741 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 93 अंक की तेजी रही। ये 24,951 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top