Uncategorized

ACC का पहली तिमाही में मुनाफा 22.5% घटा: ये ₹361 करोड़ रहा, कंपनी की आय भी करीब 1% गिरकर ₹5,154 करोड़ रही

 

अडाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी ACC का वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 22.5% गिरकर ₹361 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹466 करोड़ रहा था।

 

ACC ने आज यानी 29 जुलाई को पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। ACC के ऑपरेशन से कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू यानी आय में सालाना आधार पर करीब 1% की गिरावट आई है।

FY25 की पहली तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹5,154 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY24 की पहली तिमाही में रेवेन्यू ₹5,201 करोड़ रहा था।

ACC के शेयर ने एक साल में दिया 30% रिटर्न
ACC का शेयर आज 0.0038% बढ़कर ₹2,614.25 पर बंद हुआ। पिछले एक साल में इसने 30% रिटर्न दिया है। बीते 6 महीने में शेयर 4.87% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 49.09 हजार करोड़ रुपए है।

क्या होता है स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड?
कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कंसॉलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है।

1936 में शुरू हुई थी एसोसिएटेड सीमेंट कंपनीज
ACC यानी एसोसिएटेड सीमेंट कंपनीज की शुरुआत 1 अगस्त 1936 को मुंबई से हुई थी। तब कई कंपनियों के समूह ने मिलकर इसकी नींव रखी थी। बाद में इसका मालिकाना हक स्विट्जरलैंड की बिल्डिंग मटेरियल कंपनी ‘होलसिम’ के पास था।

लेकिन, करीब दो साल पहले अडाणी ग्रुप ने ACC के साथ भारत में सीमेंट बनाने वाली एक और कंपनी अंबुजा सीमेंट्स को खरीद लिया था। अंबुजा सीमेंट की स्थापना 1983 में नरोत्तम सेखसरिया और सुरेश नियोतिया ने की थी।

ACC सीमेंट फिलहाल 38.55 मिलियन टन सीमेंट हर साल बनाती है। वहीं, अंबुजा सीमेंट के साथ मिलकर दोनों कंपनियां अडाणी ग्रुप के लिए सालाना 76.10 मिलियन टन सीमेंट का उत्पादन कर रहीं हैं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top