Uncategorized

अल्ट्राटेक ने इंडिया सीमेंट की 32.72% हिस्सेदारी खरीदी: ₹3,954 करोड़ रुपए में हुई डील, अब कंपनी के पास टोटल 55.49% हिस्सेदारी

 

आदित्य बिड़ला ग्रुप की स्वामित्व वाली सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक के बोर्ड ने इंडिया सिमेंट लिमिटेड में 32.72% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। इस डील में अल्ट्राटेक को 390 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से टोटल 3,954 करोड़ रुपए देने होंगे।

 

इसमें कंपनी को इंडिया सीमेंट के प्रमोटर्स और एसोसिएट्स के 10 करोड से ज्यादा शेयर मिलेंगे। अब अल्ट्राटेक सीमेंट के पास इंडिया सीमेंट के मेजॉरिटी स्टेक यानी 55.49% हिस्सेदारी आ गई है। इस बात की जानकारी कंपनी ने आज यानी रविवार (28 जुलाई) को एक्सचेंज फाइलिंग में दी है।

जून में 22. 77% हिस्सेदारी ₹1,885 करोड़ में खरीदी
अल्ट्राटेक सीमेंट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने जून में इंडिया सीमेंट्स में 22.77% की हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी दी थी। कंपनी ने इंडिया सीमेंट्स के 7.06 करोड़ स्टॉक्स 268 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से खरीदी। इस डील की टोटल वैल्यू करीब 1,885 करोड़ रुपए है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top