Uncategorized

बजट के अगले दिन शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार: सेंसेक्स 85 अंक की गिरावट के साथ 80,343 पर ओपन, निफ्टी भी 35 अंक गिरा

 

बजट के दूसरे दिन आज यानी 24 जुलाई को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 85 अंक की गिरावट के साथ 80,343 के स्तर पर ओपन हुआ।

 

वहीं, निफ्टी में 35 अंक की गिरावट है, ये 24,440 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट देखने को मिल रही है।

गिरावट के साथ कारोबार कर रहे एशियाई बाजार

  • एशियाई बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। जापान के निक्‍केई में 0.22% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.67% की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.17% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 23 जुलाई को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.14% गिरकर 40,358 पर बंद हुआ। NASDAQ 0.057% गिरकर 17,997 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में 0.16% की गिरावट रही।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 24 जुलाई को ₹2,975.31 करोड़ के शेयर बेचें। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹1,418.82 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
बजट में सरकार ने शार्ट टर्म और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स में बदलाव किया है। इससे कल सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,278 अंक गिरकर 79,224 पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में रिकवरी देखने को मिली ये 73 अंक की गिरावट के साथ 80,429 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी भी बजट स्पीच के दौरान 435 अंक गिरकर 24,074 पर पहुंच गया था। मार्केट बंद होने के पहले इसने भी रिकवरी कर ली और 30 अंक की गिरावट के साथ 24,479 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 में तेजी, 29 में गिरावट रही। एक में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top