Your Money

Bank Holiday: आज शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays Saturday 2024: क्या शनिवार 13 जुलाई 2024 को बैंक बंद रहेंगे? आज जुलाई महीने का दूसरा शनिवार है। भारत में बैंक राज्य के आधार पर राष्ट्रीय और पब्लिक हॉलिडे के कारण बंद रहते हैं। आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार भारत में बैंक महीने के रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। जबकि पहले, तीसरे और पांचवें दिन बैंकों में कामकाज होता है। अगर आप भी आज बैंक जानें का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लें कि ब्रांच खुली रहेंगी या बंद रहेंगी।

शनिवार 13 जुलाई 2024 को बैंकों की होगी छुट्टी?

आज शनिवार 13 जुलाई 2024 को बैंक बंद रहेंगे। ये जुलाई महीने का दूसरा शनिवार है। महीने के दूसरे शनिवार के दिन बैंकों की छुट्टी होती है। आपको बता दें कि बैंक हर महीने के रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।

जुलाई 2024 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट – राज्यों के मुताबिक

13 जुलाई (शनिवार) वीकेंड (पूरे भारत में)

14 जुलाई (रविवार) वीकेंड (पूरे भारत में)

16 जुलाई (मंगलवार) हरेला (उत्तराखंड)

17 जुलाई (बुधवार) मुहर्रम/आशूरा/यू तिरोट सिंग दिवस (पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मेघालय, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा) में बैंक बंद रहेंगे।

21 जुलाई (रविवार) वीकेंड (पूरे भारत में)

27 जुलाई (शनिवार) वीकेंड (पूरे भारत में)

28 जुलाई (रविवार) वीकेंड (पूरे भारत में)

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top