Uncategorized

गिरावट भरे शेयर मार्केट में भी उछल रहे ये स्टॉक, निवेशकों के खिले चेहरे

 

आज शेयर मार्केट की गाड़ी डिरेल हो गई है। सेंसेक्स में 700 से अधिक की गिरावट है। निफ्टी 200 से अधिक अंकों का गोता लगा चुका है। निफ्टी मिड और स्मॉल कैप शेयरों में गिरावट के बीच कुछ ऐसे स्टॉक्स हैं, जो अपने निवेशकों के चेहरे पर आज मुस्कान बिखेर रहे हैं।

राजेश एक्सपोर्ट्स में 13 पर्सेंट से अधिक की उछाल है। यह स्टॉक साढ़े 11 बजे के करीब 324 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था। रेलवे स्टॉक रेल विकास निगम में भी 7 फीसद से अधिक की तेजी है। आज यह स्टॉक 582 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है।

सीएएमएस भी 5 पर्सेंट से ऊपर ट्रेड कर रहा है। अब यह 4189 के करीब ट्रेड कर रहा था। वर्धमान टेक्सटाइल्स में भी 5 फीसद से अधिक की उछाल है। इंडिगो पेंट्स में करीब पौने पांच फीसद की तेजी है।

नुकसान वाले शेयर

आज महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में करीब साढ़े छह फीसद की गिरावट है। स्टॉक 2738 के करीब है। दीपक फर्टिलाइजर्स में 5 फीसद से अधिक की गिरावट है। आईईई में भी 5.22 फीसद की गिरावट है। फैक्ट, ब्लू स्टार, राष्ट्रीय केमिकल्स, हिन्द कॉपर आदि में 4 फीसद से अधिक की गिरावट है।

बता दें कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में नए रिकॉर्ड उच्च स्तर छूने के बाद गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 129.72 अंक चढ़कर 80,481.36 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, stock market news के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top