Uncategorized

जून-24 में देशभर में 18.95 लाख गाडियां बिकीं: हीरो ने 3.97 लाख टू-व्हीलर बेची, 4-व्हीलर में 1.13 लाख कारें बेचकर मारुति टॉप पर

 

जून 2024 में देशभर में टोटल 18 लाख 95 हजार 552 गाड़ियों की सेल हुई है। सालाना आधार पर इसमें 0.73% का इजाफा है। पिछले साल जून में 18 लाख 81 हजार 883 गाड़ियां बिकीं थीं। हालांकि, मंथली बेसिस पर सेल में 9.29% की गिरावट रही है।

 

एक महीने पहले मई 2024 में टोटल 20 लाख 89 हजार 603 गाड़ियां बिकीं थीं। यह जानकारी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (FADA) के रिटेल ऑटोमोबाइल सेल्स रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जून में मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा 1 लाख 13 हजार 575 गाड़ियां बेचीं हैं।

पिछले साल जून महीने में कंपनी ने 1 लाख 22 हजार 801 गाड़ियां बेची थी। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई मोटर है। कंपनी ने जून में 38 हजार 46 गाड़ियां बेची हैं। जून 2023 में हुंडई ने 44 हजार 104 गाड़ियां बेची थी।

जून-24 में 18.95 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं

कैटेगरी जून-24 जून-23 % एनुअल चेंज
2 व्हीलर 13,75,889 13,14,628 4.66%
3 व्हीलर 94,321 89,743 5.10%
पैसेंजर व्हीकल 2,81,566 3,02,000 -6.77%
ट्रैक्टर 71,029 99,148 -28.36%
कॉमर्शियल व्हीकल 72,747 76,364 -4.74%
टोटल 18,95,552 18,81,883 0.73%

सोर्स: FADA

हीरो ने सबसे ज्यादा 3.97 लाख दोपहिया गाड़ियां बेचीं
जून में टू-व्हीलर कैटेगरी में हीरो मोटोकॉर्प ने सबसे ज्यादा 3,97,029 गाड़ियां बेची हैं। जून में टोटल सेल में इस कंपनी का शेयर 28.86% रहा है। एक साल पहले जून 2023 में कंपनी ने 32.50% मार्केट शेयर के साथ 4,27,203 गाड़ियां बेचीं थी। वहीं दूसरे नंबर पर होंडा ने 3,51,422 टू-व्हीलर्स बेची हैं। टोटल सेल में इसका मार्केट शेयर 25.54% रहा है। एक साल पहले जून में कंपनी ने 2,83,398 गाड़ियां बेचीं थी।

कंपनी-वाइज टू-व्हीलर की सेल और उनका मार्केट कैप

टू-व्हीलर जून-24 मार्केट शेयर (%) जून-23 मार्केट शेयर (%)
हीरो 3,97,029 28.86% 4,27,203 32.50%
होंडा 3,51,422 25.54% 2,83,398 21.56%
TVS 2,36,180 17.17% 2,27,163 17.28%
बजाज ऑटो 1,53,535 11.16% 1,63,536 12.44%
सुजुकी 73,048 5.31% 62,682 4.77%
रॉयल-एनफील्ड 55,249 4.02% 62,374 4.74%
यामाहा 50,106 3.64% 46,909 3.57%
ओला इलेक्ट्रिक 36,723 2.67% 17,692 1.35%
एथर 6,104 0.44% 4,603 0.35%
ग्रीव्स 2,713 0.20% 1,440 0.11%
पियाजियो 2,669 0.19% 2,716 0.21%
क्लासिक लीजेंड्स 2,033 0.15% 2,618 0.20%
EV+अन्य 9,078 0.66% 12,294 0.94%
टोटल 13,75,889 100% 13,14,628 100%

सोर्स: FADA

मारुति ने सबसे ज्यादा 1.13 लाख कारें बेचीं
जून 2024 में मारुति सुजुकी इंडिया ने सबसे ज्यादा 1,13,575 कारें बेची हैं। इस दौरान पैसेंजर व्हीकल्स कैटेगरी में कंपनी का मार्केट शेयर 40.34% रहा है। एक साल पहले जून 2023 में कंपनी ने 1,22,801 कारें बेची थीं, तब उसका मार्केट शेयर 40.66% रहा था। इस लिस्ट में हुंडई मोटर 38,046 सेल के साथ दूसरे नंबर और 37,242 सेल के साथ टाटा मोटर्स तीसरे नंबर पर है।

कंपनी-वाइज पैसेंजर व्हीकल की सेल और उनका मार्केट कैप

पैसेंजर व्हीकल जून-24 मार्केट शेयर (%) जून-23 मार्केट शेयर (%)
मारुति सुजुकी 1,13,575 40.34% 1,22,801 40.66%
हुंडई मोटर 38,046 13.51% 44,104 14.60%
टाटा मोटर्स 37,242 13.23% 40,428 13.39%
महिंद्रा एंड महिंद्रा 34,958 12.42% 31,398 10.40%
टोयोटा किर्लोस्कर 18,297 6.50% 16,689 5.53%
किआ इंडिया 16,158 5.74% 17,138 5.67%
स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन ग्रुप 5,418 1.92% 6,949 2.30%
होंडा कार इंडिया 4,178 1.48% 4,739 1.57%
MG मोटर 3,675 1.31% 4,461 1.48%
रेनो इंडिया 2,961 1.05% 4,313 1.43%
निसान मोटर 1,559 0.55% 2,216 0.73%
मर्सिडीज-बेंज ग्रुप 1,149 0.41% 1,072 0.35%
BMW इंडिया 968 0.34% 1,029 0.34%
फोर्स मोटर्स 659 0.23% 514 0.17%
PCA ऑटोमोबाइल्स 515 0.18% 878 0.29%
JLR 295 0.10% 300 0.10%
FCA इंडिया 285 0.10% 583 0.19%
BYD इंडिया 229 0.08% 185 0.06%
वॉल्वो ऑटो इंडिया 137 0.05% 155 0.05%
अन्य 1,262 0.45% 2,048 0.68%
टोटल 2,81,566 100% 3,02,000 100%

2023 में 2.38 करोड़ गाड़ियां बिकीं थी
कैलेंडर ईयर 2023 में अलग-अलग कैटेगरी में करीब 2.38 करोड़ गाड़ियां बिकीं थी। सालाना आधार पर इसमें 11.14% की ग्रोथ देखी रही। एक साल पहले यानी 2022 में 2.15 करोड़ व्हीकल्स की सेल हुई थी। टोटल व्हीकल सेल में सबसे ज्यादा टू-व्हीलर 1.71 करोड़ बिके। इसमें 9.45% एनुअल ग्रोथ रही।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top