Markets

STOCKS of the day: आज इन शेयरों पर बाजार की नजर, जनिए इनकी तेजी-मंदी के क्या हैं कारण

STOCKS of the day: बाजार में तेजी की रफ्तार बढ़ गई है। मंथली एक्सपायरी के दिन नई ऊंचाई के साथ निफ्टी 24000 के दहलीज पर दिख रहा है। बैंक निफ्टी भी नई ऊंचाई पर है। अल्ट्राटेक ने 1880 करोड़ रुपये में इंडिया सीमेंट में 23 फीसदी हिस्सा खरीद लिया है। बाजार को डॉक्टर रेड्डीज की बड़ी डील भी पसंद आई है। आज यह शेयर 2 फीसदी से ज्यादा उछला है।

मार्केट रेगुलेटर सेबी बोर्ड की बैठक आज होने वाली है। इसमें F&O में शेयरों की एंट्री के नियमों में सख्ती का फैसला संभव है। MF की मार्केटिंग कैंपेन में अनरजिस्टर्ड फाइनेंशियल इंफ्लूएंशर पर भी शिकंजा कस सकता है। इस बैठक में डीलिस्टिंग नियमों को आसान बनाने पर भी चर्चा हो सकती है। इस माहौल में आज कुछ शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। आइए इन पर डालते हैं एक नजर।

एक्शन में इंडिया सीमेंट और अल्ट्राटेक

इंडिया सीमेंट में अल्ट्राटेक के तरफ से बड़ा निवेश हुआ है। अल्ट्राटेक ने इंडिया सीमेंट में 23 फीसदी हिस्सा खरीदा है। बोर्ड ने 7.06 करोड़ शेयर ( 23% हिस्सा ) खरीदने को मंजूरी दी है। 267 रुपए प्रति शेयर के भाव पर शेयर खरीदने को मंजूरी मिली है। सूत्र के मुताबिक इसके लिए अल्ट्राटेक की ओर से ओपन ऑफर आ सकता है। ओपन ऑफर का भाव 267 के ऊपर आ सकता है। इंडिया सीमेंट के प्रोमोटर एम श्रीनिवास ओपन ऑफर में हिस्सा ले सकते हैं।

ये सौदा 1880 करोड़ रुपए कैश में हुआ है। ये डील EV/t 91 डॉलर के वैल्युएशन पर हुई है। वित्त वर्ष 2024 में अल्ट्राटेक का मार्केट शेयर 23 फीसदी था। दक्षिण भारत में अल्ट्राटेक का 11 फीसदी मार्केट शेयर है। इंडिया सीमेंट सौदे से अल्ट्राटेक का मार्केट शेयर सुधरने की उम्मीद है। दक्षिण भारत में कंपनी की पैठ बढ़ेगी। हाल ही में अल्ट्राटेक ने केसोराम को भी खरीदा था। इस डील के बाद इंडिया सीमेंट 10 फीसदी से ज्यादा उछला है। साथ ही अल्ट्राटेक में भी 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

एक्शन में KEC इंटरनेशनल

KEC इंटरनेशनल को T&D & केबल सेगमेंट के लिए 1025 करोड़ रुपे का नया ऑर्डर मिला है। 12 बजे के आसपास एनएसई पर ये स्टॉक 41.55 रुपए यानी 4.81 फीसदी की बढ़त के साथ 905 रुपए के आसपास दिख रहा था। स्टॉक का दिन का हाई 950 रुपए और 52 वीक हाई भी 950 रुपए है। यानी इस स्टॉक में आज अपना 52 वीक हाई भी हिट किया।

एक्शन में आर्कियन केमिकल

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक आर्कियन केमिकल (ARCHEAN CHEMICALS) में पीरामल फंड्स हिस्सा बेच सकते हैं। ब्लॉक डील के जरिए पूरी 10.13 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री संभव है। ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस 655 रुपए प्रति शेयर है। इस खबर के चलते आज ये शेयर दबाव में है। फिलहाल 12.15 बजे के आसपास एनएसई पर ये शेयर 26 रुपए यानी 3.76 फीसदी की गिरावट के साथ 665 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज अब तक इस स्टॉक में 673.20 रुपए का हाई और 660 रुपए का लो देखने को मिला था। स्टॉक आज 667 रुपए पर खुला था। जबकि कल 691.65 रुपए पर बंद हुआ था। स्टॉक का वॉल्यूम 7,492,158 शेयर पर नजर आ रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 8,223 करोड़ रुपए है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top