Uncategorized

जून में हजार रुपए से ज्यादा गिरा सोना: ये ₹71,730 पर आया, चांदी भी ₹95,500 से फिसलकर ₹90,000 पर आ गई

 

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 27 जून को गिरावट है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 270 रुपए गिरकर 71,730 रुपए पर आ गया है। कल इसके दाम 72,000 रुपए प्रति दस ग्राम थे। हालांकि एक किलो चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये 90,000 रुपए पर बनी हुई है।

 

इस महीने अब तक सोने की कीमत में 1,030 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। ये 30 मई को 72,760 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो अब 71,730 रुपए पर आ गया है। वहीं चांदी भी 95,500 रुपए प्रति 10 ग्राम से फिसलकर 90,000 रुपए पर आ गई है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 71,730
22 65,750
18 53,800

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 71,880 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 71,730 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 65,750 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 71,730 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,280 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 71,780 रुपए है।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top