Uncategorized

इस अरबपति ने पहले अडानी को पछाड़ा और अब अंबानी के लगा पीछे, हो रही डॉलर की बारिश

एशिया के सबसे अमीर अरबपति मुकेश अंबनी और इस कमाई में दुनिया में नंबर वन जेनसेन हुआंग के बीच पिछले कई दिन से रेस चल रही है। अमीरों की लिस्ट में कभी अंबानी आगे हो रहे तो कभी हुआंग। इस बार दोनों का नेटवर्थ 111-111 अरब डॉलर है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैंकिग के मुताबिक अंबानी 12वें पायदान पर हैं तो हुआंग 13वें पोजीशन पर। हुआंग के ठीक पीछे गौतम अडानी हैं।

बहुत जल्द पिछड़ जाएंगे अंबानी

एनविडिया के मालिक जेनसेन हुआंग की दौलत जिस तेजी से बढ़ रही, अगर इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो अगले कुछ दिनों में अंबानी ही नहीं, दुनिया के कई अरबपतियों को वह पछाड़ देंगे। इस साल एनविडिया के शेयरों में 161 फीसद से अधिक उछाल की वजह से जेनसेन हुआंग का नेटवर्थ 66.6 अरब डॉलर बढ़ गया।

इस साल कमाई में किस-किस का दबदबा

इस साल कमाई में जेनसेन हुआंग के बाद मार्क जुकरबर्ग हैं। उनका नेटवर्थ इस साल अबतक 53.20 अरब डॉलर बढ़कर 181 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में जुकरबर्ग चौथे और कमाई में नंबर दो हैं। इनके बाद लैरी पेज का नंबर आता है।

लैरी पेज ने इस साल अबतक 36.6 अरब डॉलर जोड़ा। इनका नेटवर्थ अब 163 अरब डॉलर है और ये दुनिया के 5वें सबसे रईस शख्स हैं। अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर काबिज माइकल डेल ने भी इस साल 35.7 अरब डॉलर पीट डाले। इनकी कुल संपत्ति 114 अरब डॉलर है।

दुनिया के टॉप 3 अरबपतियों ने इस साल कितना कमाया

दुनिया के टॉप-3 अरबपतियों में से दो ने इस साल दौलत गंवाई है, जबकि एक पर डॉलर की बारिश हुई है। साल 2024 में सबसे अधिक 19 अरब डॉलर गंवाने के बावजूद एलन मस्क इस समय दुनिया के सबसे रईस शख्स हैं। मस्क 210 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में पहले स्थान पर हैं

अमीरों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज जेफ बेजोस ने इस साल 31.9 अरब डॉलर अपने नेटवर्थ में जोड़ा है। उनके पास 209 अरब डॉलर की संपत्ति है। तीसरे स्थान पर काबिज बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं। इन्होंने इस साल अबतक 2.46 अरब डॉलर गंवाया है। इनका कुल नेटवर्थ 205 अरब डॉलर है।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top