Uncategorized

हेरिटेज फूड्स के शेयर में 5% की गिरावट: कंपनी में चंद्रबाबू नायडू परिवार की 35.71% हिस्सेदारी, बीते 1 महीने में दिया 81% का रिटर्न

 

हाल ही में हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनावों में TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू का शानदार प्रदर्शन रहा है।

हेरिटेज फूड्स के शेयर में आज 5% की गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर 34.75 रुपए (5.00%) की गिरावट के साथ 660.30 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस कंपनी में चंद्रबाबू नायडू के परिवार की 35.71% हिस्सेदारी है।

 

हेरिटेज ग्रुप की स्थापना 1992 में चंद्रबाबू नायडू ने की थी। यह कंपनी डेयरी, रिटेल और एग्री सेगमेंट में काम करती है। हाल ही में हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनावों में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू का शानदार प्रदर्शन रहा है।

बीते 1 महीने में दिया 81% का रिटर्न
बीते 1 साल में देखें तो हेरिटेज फूड्स के शेयर में 81% की बढ़त देखने को मिली है। 13 मई को कंपनी का शेयर 363.05 रुपए पर था तो अब 660.30 रुपए पर है। यानी 1 महीने में ही ये 297.25 रुपए बढ़ चुका है।

कंपनी में चंद्र बाबू नायडू पत्नी की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी
चंद्रबाबू नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी के पास कंपनी में 24.37% हिस्सेदारी है। जबकि बेटे लोकेश और बहू ब्राह्मणी के पास 10.82% और 0.46% हिस्सेदारी है। नायडू के पोते देवांश के पास इसमें 0.06% हिस्सेदारी है। यानी चंद्रबाबू नायडू के परिवार की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 35.71% है।

चंद्रबाबू नायडू 12 जून को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
तेलुगु देशम पार्टी (TDP) अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 1 सितंबर 1995, 11 अक्टूबर 1999 और 8 जून 2014 को CM पद की शपथ ली थी।

2019 में YSRCP अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने जीत दर्ज कर उनसे सत्ता छीनी थी। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी TDP ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की है। TDP ने NDA को अपना सर्मथन दिया है। यानी वो केंद्र सरकार का भी हिस्सा होंगे।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top