Markets

मॉनसूम की चाल ने फर्टिलाइजर शयरों में भरा दम, विकसित भारत निर्माण पर NDA सरकार के फोकस से सीमेंट शेयर दौड़े

बाजार की नजरें अब मोदी 3.0 के पोर्टफोलियो बंटवारे पर है। रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद बाजार ऊपरी स्तरों से कुछ हल्का हुआ है। निफ्टी 23300 को होल्ड कर रहा है। निफ्टी बैंक और मिडकैप इंडेक्स बिलकुल फ्लैट कारोबार कर रहे हैं। लेकिन बाजार में आज सीमेंट और फर्टिलाइजर शेयर फुल एक्शन में दिख रहे हैं। विकसित भारत निर्माण पर NDA सरकार का फोकस होने से सीमेंट शेयर दौड़े हैं। श्री सीमेंट, रैम्को सीमेंट और अल्ट्राटेक में 3 से 5 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। उधर मॉनसून की चाल सुधरने से FACT, NFL, RCF और दीपक फर्टिलाइजर भी 3-8 फीसदी भागे हैं।

बाजार का फोकस आज सीमेंट और फर्टिलाइजर शेयरों पर है। क्यों दौड़ रहे हैं ये शेयर ये बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने बताया कि आज PM मोदी ने किसानों के हक में पहला फैसला लिया है। PM मोदी ने आज पहली फाइल 17वीं किसान निधी पर साइन की है। इसके तहत 9.3 करोड़ किसानों को 20,000 करोड़ रुपए बांटे जाएंगे। मॉनसून के जोर पकड़ने से भी फर्टिलाइजर शेयर चमके हैं। अच्छे मॉनसून से फर्टिलाइजर डिमांड बढ़ने की उम्मीद है।

सीमेंट शेयर एक्शन में

विकसित भारत निर्माण पर NDA सरकार का फोकस बना रहेगा। ये संकेत मिलते ही आज सीमेंट शेयर एक्शन में रहे। रोड, इंफ्रा, कंट्रक्शन प्रोजेक्ट पर सरकार का जोर रहेगा। पीएम ने कहा है कि हम विकास का नया अध्याय लिखेंगे। हम 5वें नंबर से तीसरे नंबर की इकोनॉमी बनेंगे। इसके अलावा RBI ने भी इस साल का GDP अनुमान बढ़ाया है। इन सबका असर इकोनॉमी की ग्रोथ से जुड़े शेयरों पर देखने को मिला है। आज अल्ट्राटेक, अंबुजा सीमेंट, जेके लक्ष्मी सीमेंट और श्रीसीमेंट में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।

डिस्क्लेमर: stock market news पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को stock market news की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top