Business

Tata Chemicals Fined: यूके की अदालत ने दिया टाटा को करोड़ो का झटका, टाटा केमिकल्स पर इस कारण लगा जुर्माना

Tata Group News: टाटा ग्रुप की यूरोपीय केमिकल कंपनी को तगड़ा झटका लगा है। यूके (United Kingdom) की एक अदालत ने इस पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक टाटा केमिकल्स की सब्सिडियरी टाटा केमिकल्स यूरोप पर यूके की चेस्टर क्राउन कोर्ट (Chester Crown Court) ने 11 लाख पौंड (11.74 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने अपना फैसला 5 जून 2024 को सुनाया था। टाटा केमिकल्स 1939 में बनी थी और यह टाटा ग्रुप का हिस्सा है। पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2024 में 841 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

Tata Chemicals Europe पर क्यों लगा जुर्माना

करीब 6 साल पहले वर्ष 2016 में एक दुर्घटना हुई थी। इसमें एक ठेकेदार घायल हो गया था और फिर उसकी मौत हो गई। इसी मामले में टाटा केमिकल्स यूरोप पर करोड़ो रुपये का जुर्माना लगा है। टाटा केमिकल्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो खुलासा किया, उसके मुताबिक ठेकेदार को यूके में एक साइट पर चोट लगी थी, बाद में अस्पताल से छुट्टी के कुछ सप्ताह बाद उसकी मृत्यु हुई थी। इसी मामले में यूके के कोर्ट ने टाटा केमिकल्स यूरोप पर करोड़ो रुपये का जुर्माना लगाया है।

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सोडा ऐश कंपनी है टाटा केमिकल्स

टाटा केमिकल्स सोडा ऐश बनाने वाली दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। यह सालाना 41 लाख टन सोडा ऐश बना सकती है जिसमें से दो-तिहाई तो प्राकृतिक सोडा है जिससे इसका ऑपरेटिंग कॉस्ट कम रहता है। इसके अलावा यह सोडियम बाईकॉर्बोनेट बनाने वाली दुनिया की छठी सबसे बड़ी कंपनी है। इसका कई देशों में मौजूदगी है। मार्च में फिच रेटिंग्स ने इसके आउटलुक में बदलाव किया था और लॉन्ग टर्म फॉरेन-करेंसी इश्यूअर डिफॉल्ट रेटिंग (IDR) पॉजिटिव से स्टेबल कर दिया था और BB+ की रेटिंग दी थी।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top