Uncategorized

NSE ने सबसे ज्यादा ट्रांजैक्शन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया: 6 घंटे 15 मिनट में 1971 करोड़ ट्रांजैक्शन और 28.55 करोड़ ट्रेड हुए

 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने आज यानी 5 जून को एक कारोबारी दिन में सबसे ज्यादा ट्रांजैक्शन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। NSE के CEO आशीष चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर इस बात की जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि आज 6 घंटे और 15 मिनट (सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक) के एक कारोबारी दिन में 1971 करोड़ ट्रांजैक्शन और 28.55 करोड़ (280.55 मिलियन) ट्रेड हुए। यह अब तक का सबसे ज्यादा का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

NSE का मुनाफा सालाना आधार पर 20% बढ़ा
NSE का वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 20% बढ़कर ₹2,488 करोड़ हो गया है। ऑपरेशन रेवेन्यू सालाना आधार पर 34% बढ़कर ₹4,625 करोड़ हो गया है। ट्रेडिंग वॉल्यूम की बात करते तो कैश मार्केट ने एवरेज डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम (ADTV) ₹1,11,687 करोड़ दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 127% की ग्रोथ है।

वहीं, इक्विटी फ्यूचर्स ADTV सालाना आधार पर 60% की ग्रोथ के साथ ₹1,79,840 करोड़ पर पहुंच गया है। इक्विटी ऑप्शंस ADTV मार्च 2024 को खत्म हुई तिमाही में ₹75,572 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर 27% ज्यादा है।

735 अंक बढ़त के साथ बंद हुआ निफ्टी
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज सेंसेक्स 2,303 अंक (3.20%) की तेजी के साथ 74,382 के स्तर पर बंद हुआ। कल ये 4,389 अंक गिरा था। वहीं निफ्टी में 735 अंक (3.36%) की बढ़त रही। ये 22,620.35 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी और केवल 1 में गिरावट रही। इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 7.75% चढ़ा। टाटा स्टील, M&M, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 4% से ज्यादा तेजी के साथ बंद हुए। LT में मामूली गिरावट रही।

ऑटो, मेटल, FMCG और प्राइवेट बैंक शेयर चढ़े
आज के कारोबार में ऑटो, मेटल, FMCG और प्राइवेट बैंक के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े हैं। निफ्टी मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 5.75% चढा है। प्राइवेट बैंक इंडेक्स में भी 5.13% की तेजी रही। वहीं ऑटो, FMCG इंडेक्स में 4% से ज्यादा की तेजी रही।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top